मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

Car Cylinder Blast Case: कोयंबटूर कार विस्फोट मामले की जांच करेगी NIA

चेन्नई: तमिलनाडु के कोयंबटूर के उक्कदम में कार सिलेंडर ब्लास्ट मामले की जांच एनआईए करेगी| तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कोयंबटूर कार विस्फोट मामले में एनआईए जांच की सलाह दी। तमिलनाडु सरकार…

Car Cylinder Blast Case: कोयंबटूर कार विस्फोट मामले की जांच करेगी NIA
Car Cylinder Blast Case: कोयंबटूर कार विस्फोट मामले की जांच करेगी NIA | फ़ोटो: TVL News

चेन्नई: तमिलनाडु के कोयंबटूर के उक्कदम में कार सिलेंडर ब्लास्ट मामले की जांच एनआईए करेगी| तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कोयंबटूर कार विस्फोट मामले में एनआईए जांच की सलाह दी। तमिलनाडु सरकार ने भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए एक विशेष बल भी गठित करने का निर्णय लिया है|



मुख्यमंत्री एम के स्टालिन की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक में कार सिलेंडर ब्लास्ट मामले की जांच की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की गई और इसके बाद इसकी जांच केंद्रीय एजेंसी से करने की सिफारिस कर दी|



बता दें कि, उक्कदम इलाके में रविवार सुबह  एलपीजी सिलेंडर फटने से एक कार में विस्फोट हुआ था| इस धमाके में कार में बैठा  जेमिशा मुबीन नाम के एक व्यक्ति की मौत हो गई थी| पुलिस ने मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया था| पुलिस इसे आतंकी हमला मान रही है, जिसमें ISIS मॉड्यूल पर शक जताया जा रहा है|



पुलिस को तलाशी के दौरान मुबीन के घर से 75 किलोग्राम विस्फोटक (पोटाशियम नाइट्रेट और अलमुनियम पाउडर- जिसका इस्तेमाल देसी बम बनाने में किया जाता है) मिला है। CCTV फुटेज की मदद से पकड़े गए मुबीन के 5 साथियों को UAPA के तहत 15 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है।


कोयंबटूर कार सिलेंडर ब्लास्ट: पांचों आरोपियों को 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया 


पकड़े गए लोगों के नाम मुहम्मद तलका, मुहम्मद अजहरुद्दीन, मुहम्मद रियाज, फिरोज इस्माइल और मुहम्मद नवाज इस्माइल हैं| कोयंबटूर सिटी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए पांचों आरोपियों को मंगलवार शाम, एक कोर्ट के सामने पेश करने के बाद उन्हें 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।


यह भी पढ़ें: कार सिलेंडर ब्लास्ट: TN पुलिस ने 5 लोगों को किया गिरफ्तार, UAPA के तहत मामला दर्ज 


कोयंबटूर के पुलिस आयुक्त वी बालकृष्णन ने बताया कि उनमें से कुछ लोगों से NIA वर्ष 2019 में पूछताछ कर चुकी है\ उन्होंने बताया कि पुलिस उसके बाद उनकी गतिविधियों की जांच कर रही है|  पुलिस आयुक्त ने कहा कि इस मामले में यूएपीए लगाने के अलावा भारतीय दंड संहिता की साजिश जैसी अन्य धारायें जोड़ी गई हैं| उन्होंने कहा कि पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि हादसे में मारे गए जेमिशा मुबीन का मोहम्मद अजहरुद्दीन के साथ कोई संपर्क तो नहीं था|


यह भी पढ़ें: कोयंबटूर में एलपीजी सिलेंडर फटने से कार में विस्फोट, एक की मौत 


मुबीन से 2019 में भी NIA पूछताछ कर चुकी थी। मोहम्मद अजहरुद्दीन वर्ष 2019 में श्रीलंका के चर्च में ईस्टर के मौके पर हुए बम धमाकों का अभियुक्त है, जिसमें 250 लोगों की मौत हो गई थी| फिलहाल अजहरुद्दीन त्रिशूर जिले के वियूर सेंट्रल जेल में है।



हम खुश हैं - मामला NIA को भेजा रहा है :अन्नामलाई

कोयंबटूर कार विस्फोट मामले पर तमिलनाडु BJP अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने कहा कि,''हम खुश हैं क्योंकि मामला NIA को भेजा रहा है। कल BJP के प्रेस वार्ता के बाद CM के पास कोई और रास्ता नहीं था। हमने कल गृह मंत्री अमित शाह को भी इस मामले में पत्र लिखा था जिसके बाद आज मामले को NIA को सौंपा गया|






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 26 अक्टूबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।