मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव : हम तैयार, अबकी बार 75 पार- भूपेश बघेल

Chhattisgarh Assembly Elections 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की घोषणा पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, "हम तैयार हैं, अबकी बार 75 पार करेंगे।" बता दें कि आज सोमवार (09 अक्टूबर) को छत्…

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव : हम तैयार, अबकी बार 75 पार- भूपेश बघेल
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव : हम तैयार, अबकी बार 75 पार- भूपेश बघेल | फ़ोटो: TVL News

Chhattisgarh Assembly Elections 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की घोषणा पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, "हम तैयार हैं, अबकी बार 75 पार करेंगे।" बता दें कि  आज सोमवार (09 अक्टूबर) को छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव (Assembly Elections 2023) की तारीखों का ऐलान हो गया है| 



भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने सोमवार को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव कराने के कार्यक्रम की घोषणा की।



छत्तीसगढ़ में चुनाव दो चरणों में होंगे - पहले चरण का मतदान 7 नवंबर को होगा। दूसरे चरण का मतदान 17 नवंबर को होगा। मतगणना 3 दिसंबर को होगी | छत्तीसगढ़ में 2.03 करोड़ मतदाता हैं...|"



इससे पहले , 2018 विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ की 90 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस को 68 सीटें मिलीं थीं। वहीं, भाजपा 15 सीटों पर आ गई। पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की पार्टी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने पांच सीटें जीते थीं, जबकि दो सीटें बसपा के खाते में गई थीं।



हम पूरे जोश से मैदान में जाएंगे: सुखजिंदर सिंह रंधावा

5 राज्यों (मिजोरम, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान और तेलंगाना) में चुनाव की घोषणा पर राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा, "हम पूरे जोश से मैदान में जाएंगे और हमने अब तक जितने काम किए हैं उस पर बात करेंगे और जाति जनगणना पर भी चर्चा करेंगे। बीजेपी के योजनाओं का पर्दाफाश करेंगे।"


 पांचों राज्यों में सरकार बनाने जा रही है कांग्रेस

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की घोषणा पर कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, "कांग्रेस पूरे विश्वास के साथ पांचों राज्यों में सरकार बनाने जा रही है। राजस्थान और छत्तीसगढ़ में हम सरकार दोहराएंगे और बाकी के तीनों राज्यों(तेलंगाना, मध्य प्रदेश और मिजोरम) में हम सरकार बनाएंगे... भाजपा न ही बेरोजगारी को लेकर परेशान है, न ही वह बढ़ती कीमतों को लेकर परेशान है। इस देश में गरीब व्यक्ति सबसे ज्यादा  सह रहा है। गरीब दिन प्रतिदिन गरीब बनता जा रहा है... वे इन सभी चीजों को जनता से छिपाना चाहते हैं। भाजपा का एजेंडा देश के दो-तीन अमीर लोगों को मजबूत बनाने का है।"




5 राज्यों (मिजोरम, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान और तेलंगाना) में चुनाव की घोषणा पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, "CWC की बैठक में ये बात हुई है कि जाति जनगणना पूरे देश में होनी चाहिए वो बात सही है....चार राज्यों में कांग्रेस पार्टी ने अच्छा कार्य किया है और लगता है कि वहां कांग्रेस की सरकार बनेगी।"



कांग्रेस के लिए बहुत अच्छा परिणाम आएगा: शशि थरूर

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की घोषणा पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, "हम इस चुनाव में सख्ती से लड़ेंगे और कांग्रेस के लिए बहुत अच्छा परिणाम आएगा।"



भाजपा को भारी शिकस्त देंगे: कांग्रेस नेता मीरा कुमार

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की घोषणा पर कांग्रेस नेता मीरा कुमार ने कहा, "हमारा INDIA गठबंधन मजबूत है। उसमें आपसी सौहार्द और सद्भाव है, जिसकी मजबूती से हम अच्छा प्रदर्शन करेंगे और भाजपा को भारी शिकस्त देंगे। कांग्रेस के लिए अहम होगा कि जो पिछड़े वर्ग हैं, जिनमें OBC, SC, ST और महिलाएं शामिल हैं, उनको और सभी वर्गों को हम कैसे आगे लाएं।"






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 9 अक्टूबर 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।