मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

टीका लगवाने के लिए अब नहीं लगेगी लंबी लाइनें: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 'सीजी टीका वेब पोर्टल' का किया शुभारंभ

● छत्तीसगढ़ CM भूपेश बघेल ने 'CGTeeka Web Portal' का किया शुभारंभ● कोरोना टीकाकरण के लिए पंजीयन कराने वालों को स्थान और समय की मिलेगी सही जानकारी● गरीब, निराश्रित और अंत्योदय सहित ऐसे लोग जिनके पास मो…

टीका लगवाने के लिए अब नहीं लगेगी लंबी लाइनें: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 'सीजी टीका वेब पोर्टल' का किया शुभारंभ
टीका लगवाने के लिए अब नहीं लगेगी लंबी लाइनें: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 'सीजी टीका वेब पोर्टल' का किया शुभारंभ | फ़ोटो: TVL News

● छत्तीसगढ़ CM भूपेश बघेल ने 'CGTeeka Web Portal' का किया शुभारंभ

● कोरोना टीकाकरण के लिए पंजीयन कराने वालों को स्थान और समय की मिलेगी सही जानकारी

● गरीब, निराश्रित और अंत्योदय सहित ऐसे लोग जिनके पास मोबाइल नहीं, उनका भी हो सकेगा पंजीयन




रायपुर: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कोरोना से बचाव के लिए राज्य के 18 से 44 आयु के सभी वर्ग के लोगों के लिए सुविधाजनक तरीके से टीका लगवाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु आज शाम राजधानी स्थित अपने निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीजी टीका वेब पोर्टल का शुभारंभ किया। यह वेब पोर्टल चिप्स द्वारा तैयार किया गया है, जिसमें ऑनलाईन पंजीयन के साथ-साथ यह सुविधा भी उपलब्ध है कि बिना मोबाइलधारी व्यक्ति भी जिला प्रशासन द्वारा पंचायतों, नगरीय निकायों एवं नगर निगमों सहित अन्य स्थानों पर स्थापित हेल्प डेस्क के सहयोग से अपना पंजीयन इस वेब पोर्टल में कराकर टीका लगवा सकता है। छत्तीसगढ़ सरकार का सीजी टीका वेब पोर्टल यहां के लोगों की सामाजिक और भौगोलिक परिस्थिति को ध्यान में तैयार किया गया है, ताकि लोगों को टीकाकरण के लिए किसी भी तरह की परेशानी न हो। 



छत्तीसगढ़ सरकार की इस अभिनव पहल से लोगों को अब कोरोना का टीका लगवाने के लिए न तो लम्बी लाइनें लगानी पड़ेंगी न ही समय गवाना पड़ेगा। सीजी टीका वेब पोर्टल में पंजीयन के लिए  लिंक http://cgteeka.cgstate.gov.in/user-registration पर जानकारी अपलोड करनी होगी। पंजीयन की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद संबंधित व्यक्ति को टीकाकरण के स्थान और समय की जानकारी एसएमएस के जरिए मिल जाएगी।





मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने सीजी टीका वेब पोर्टल का शुभारंभ करते हुए स्वास्थ्य विभाग एवं चिप्स के अधिकारियों को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य की सामाजिक और भौगोलिक स्थिति ऐसी है कि हर व्यक्ति के पास न तो स्मार्ट फोन है, न ही राज्य के सभी क्षेत्रों में इंटरनेट की सुविधा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के बीपीएल अंत्योदय और निराश्रित श्रेणी के राशनकार्डधारी 48 प्रतिशत लोगों के पास मोबाइल नहीं है। कोरोना टीकाकरण के लिए ऑनलाईन पंजीयन की अनिवार्य व्यवस्था के चलते बीपीएल, अंत्योदय और निराश्रित वर्ग के लोग टीकाकरण से वंचित रह जाते। इनको ध्यान में रखकर छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चिप्स के माध्यम से सीजी टीका वेब पोर्टल तैयार किया गया है। इस वेब पोर्टल में ऑनलाईन पंजीयन के साथ-साथ हेल्प डेस्क टीम की मदद से भी पंजीयन की सुविधा उपलब्ध है।




 उन्होंने कम समय में छत्तीसगढ़ राज्य में कोरोना टीकाकरण के लिए सुविधायुक्त वेब पोर्टल तैयार करने के लिए चिप्स के अधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी।  मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि इस वेब पोर्टल में सभी वर्ग के लोगों की सुविधा को ध्यान में रखा गया है। लोगों को टीकाकरण के स्थान और समय की सटीक जानकारी मिलेगी। टीकाकरण के लिए लोगों को भटकना नहीं पड़ेगा।


 

 
 इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला ने बताया कि वेब पोर्टल का शुभारंभ होते ही इसके जरिए पंजीयन की सुविधा शुरू हो जाएगी। उन्होंने बताया कि पंजीयन कराने वाले लोगों को फिलहाल स्थान और समय की सूचना दो-तीन दिन बाद दी जाएगी। उन्होंने बताया कि 18 वर्ष 44 वर्ग की आयु के लोगों के लिए छत्तीसगढ़ राज्य को अब तक 5 लाख टीका मिला है, जिसमें से 4 लाख टीका लगाया जा चुका है। मात्र एक लाख टीके की डोज बाकी है। टीके की नई खेप आते ही वेब पोर्टल के माध्यम से पंजीयन कराने वालों को एसएमएस के माध्यम से टीकाकरण के स्थान और समय की जानकारी दी जाएगी। 




जिन लोगों के पास मोबाइल अथवा नेट कनेक्टिविटी की सुविधा उपलब्ध नहीं है, ऐसे लोगों के पंजीयन के लिए कलेक्टर द्वारा पंचायत मुख्यालयों, नगरीय निकायों एवं नगर निगम सहित अन्य सुविधाजनक स्थानों पर हेल्प डेस्क स्थापित किए जाएंगे, जहां लोग अपना पंजीयन करा सकेंगे। सभी कलेक्टरों को हेल्प डेस्क सुविधा का व्यापक प्रचार-प्रसार करने को कहा है, ताकि लोग इसका लाभ उठा सके।







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 मई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।