मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजीव गांधी चौक सौंदर्यीकरण कार्य का किया वर्चुअल लोकार्पण

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में राजधानी रायपुर के राजीव गांधी चौक के सौंदर्यीकरण कार्य का वर्चुअल लोकार्पण किया। रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटे…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजीव गांधी चौक सौंदर्यीकरण कार्य का किया वर्चुअल लोकार्पण
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजीव गांधी चौक सौंदर्यीकरण कार्य का किया वर्चुअल लोकार्पण | फ़ोटो: TVL News

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में राजधानी रायपुर के राजीव गांधी चौक के सौंदर्यीकरण कार्य का वर्चुअल लोकार्पण किया। रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा नगर निगम के साथ मिलकर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की आदमकद प्रतिमा को नया कलेवर देते हुए इस स्थल को आकर्षक स्वरूप प्रदान किया है। भारत रत्न स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की पुण्य तिथि पर महापौर श्री एजाज ढेबर, महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक, सभापति श्री प्रमोद दुबे, एम.आई.सी. सदस्य श्री ज्ञानेश शर्मा, श्री आकाश तिवारी सहित जन प्रतिनिधियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। 



  कोरोना काल की विषम परिस्थितियों में रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड व नगर पालिक निगम रायपुर ने मिलकर एक माह के भीतर उक्त स्थल  को आकर्षक एवं भव्य स्वरूप प्रदान किया है। कार्य का अनुमानित व्यय लगभग 50 लाख रूपये है। 



रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा शहर सौंदर्यीकरण योजना के तहत स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की प्रतिमा का रंग रोगन विशेष डीको पेंट से किया गया है। उनके व्यक्तित्व की आभा के अनुरूप थीमेटिक आर.जी.बी. आधारित प्रकाश व्यवस्था कर इस स्थल को तिरंगे के सदृश्य आलोकित किया गया है। प्रतिमा स्थल पर लैंड स्केपिंग, ग्रेनाईट कार्य, फोकस लाईटिंग व ल्यूमिनस लाईटिंग से आकर्षक स्वरूप दिया गया है। चैक के आस-पास के क्षेत्र में स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी की सोच व स्वप्नों के अनुरूप थीम आधारित वाॅल पेंटिंग कर महिला स्वावलंबन, शिक्षा, सूचना क्रांति जैसे संकल्पों में उनके योगदान को अविस्मरणीय बनाया गया है। 



स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की पुण्य तिथि पर रायपुर नगर निगम के महापौर श्री एजाज ढेबर, सभापति श्री प्रमोद दुबे सहित श्री गिरीश दुबे, नगर निगम रायपुर के विभिन्न विभागों के अध्यक्ष लोक कर्म विभाग के अध्यक्ष श्री ज्ञानेश शर्मा, संस्कृति, पर्यटन, मनोरंजन एवं विरासत संरक्षण विभाग के अध्यक्ष श्री आकाश तिवारी, खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग के अध्यक्ष श्री जितेंद्र अग्रवाल, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विभाग के अध्यक्ष श्री सुंदर जोगी, जोन -2 के अध्यक्ष श्री हरजीत सिंह होरा, जोन -5 के अध्यक्ष श्री मन्नु यादव , एल्डरमैन श्री अफरोज अंजुम रायपुर सहित जन प्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित की।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 21 मई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।