मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

नर्स बहनों की सेवा अनमोल: अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस पर CM बघेल ने दीं शुभकामनाएं, वर्षा गोंड़ाने की आपबीती सुनकर भावुक हुए CM

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस के मौके पर राज्य की नर्स बहनों से रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रूबरू हुए और उन्हें बधाई और…

नर्स बहनों की सेवा अनमोल: अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस पर CM बघेल ने दीं शुभकामनाएं, वर्षा गोंड़ाने की आपबीती सुनकर भावुक हुए CM
नर्स बहनों की सेवा अनमोल: अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस पर CM बघेल ने दीं शुभकामनाएं, वर्षा गोंड़ाने की आपबीती सुनकर भावुक हुए CM | फ़ोटो: TVL News

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस के मौके पर राज्य की नर्स बहनों से रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रूबरू हुए और उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कोरोना संकट काल में नर्स बहनों द्वारा दिन-रात मरीजों की सेवा और कर्तव्य परायणता की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना की विषम परिस्थिति में आप सबने जिस हिम्मत और हौसले के साथ मानवता की सेवा की है, वह काबिले तरीफ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण की वजह से कई नर्स बहनों और उनके परिवार के सदस्यों के संक्रमित होने और स्वर्गवास होने के बाद भी मरीजों की सेवा में जुटा रहना उत्कृष्ट सेवा का स्वरूप है। 



मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने एक-एक कर नर्स बहनों से कोरोना संकट काल के दौरान उनकी सेवाओं और अनुभव के बारे में सुना। बलौदाबाजार के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पलारी में कार्यरत नर्स श्रीमती वर्षा गोंड़ाने की सेवा और कोरोना महामारी के चलते परिजनों को खो देने की आपबीती सुनकर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल भावुक हो गए। 




नर्स श्रीमती वर्षा गोंड़ाने ने बताया कोरोना संक्रमण के कारण उनकी सास और ननद की मृत्यु हो गई। वह स्वयं और उनके दोनों बच्चे भी कोरोना संक्रमित हुए, अब वह सभी पूरी तरह स्वस्थ हैं। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने रूधें गले से नर्स श्रीमती वर्षा गोंड़ाने को ढांढस बधाते हुए उनकी सेवा और कर्तव्य परायणता की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि अपने परिजनों को खोने के बाद भी आपने हिम्मत और हौसले के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया है। उसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है। 



 मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कोरबा की नर्स अंजली केरकेट्टा, कांकेर की रितु साहू, अर्चना वाल्मिकी, राजनांदगांव साल्हेवारा की आमरी जंघेल, अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज में पदस्थ अनिता लकड़ा, रायगढ़ बिंजकोट में पदस्थ प्रतिभा दास सहित अन्य नर्स बहनों को उनकी उत्कृष्ट सेवा के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। 




मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि मैं राज्य की सभी नर्स बहनों को उनकी सेवा के लिए सेल्यूट करता हूं। उन्होंने कहा कि चिकित्सक को भगवान का दूसरा रूप कहा जाता है। हमारी नर्स बहनें भी देवी के रूप में मानवता की सेवा कर रही हैं। उन्होंने कोरोना की प्रथम और द्वितीय स्टेज का जिक्र करते हुए कहा कि संक्रमण का तीसरा स्टेज भी आएगा ऐसा विशेषज्ञों का कहना है। उन्होंने कहा कि इसके लिए भी हमें तैयार रहना है। स्वयं को सुरक्षित रखते हुए मरीजों की सेवा करनी है। 




 कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव, कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्रकुमार, राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल, उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल, स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की संचालक डॉ. प्रियंका शुक्ला एवं अन्य अधिकारी बैठक में वर्चुअल रूप से शामिल हुए। कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, मुख्यमंत्री के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी उपस्थित थे।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 मई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।