मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार और पुलिस का इकबाल पूरी तरह से समाप्त हो चुका है - कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार और पुलिस का इकबाल पूरी तरह से समाप्त हो चुका है। प्रदेश की आधी आबादी डर और असुरक्षा के साये में अपना जीवन व्यतीत करने को मजबूर है। मुख्यमंत्री की नाक के नीचे अति सुरक्षित…

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार और पुलिस का इकबाल पूरी तरह से समाप्त हो चुका है - कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय
उत्तर प्रदेश में योगी सरकार और पुलिस का इकबाल पूरी तरह से समाप्त हो चुका है - कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय | फ़ोटो: TVL News

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार और पुलिस का इकबाल पूरी तरह से समाप्त हो चुका है। प्रदेश की आधी आबादी डर और असुरक्षा के साये में अपना जीवन व्यतीत करने को मजबूर है। मुख्यमंत्री की नाक के नीचे अति सुरक्षित क्षेत्र में महिला के साथ दुष्कर्म की घटना सरकार के माथे पर कलंक है।


उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मंत्री श्री अजय राय ने आरोप लगाते हुए कहा कि योगी सरकार महिलाओं के विरुद्ध हो रहे अपराधों को रोकने में पूरी तरह से नाकाम है। राजधानी लखनऊ में विधानसभा से महज चंद कदमों की दूरी दारूलशफा पर कौशाम्बी से न्याय मांगने आई महिला मुख्यमंत्री से न मिल पाने के कारण धरने पर बैठी, न्याय मिलना तो दूर उसके साथ दुष्कर्म जैसी घटना घटित हो गई। उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था की इससे भयावह तस्वीर और भला क्या हो सकती है?


उन्होंने कहा कि जनपद बरेली में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, सीबीगंज इलाके में मनचलों ने कोचिंग से लौट रही एक छात्रा को चलती ट्रेन के आगे फेंक दिया जिससे छात्रा बुरी तरह जख्मी हो गई है। उसके दोनों पैर और एक हाथ कट गए हैं और कई हड्डियां भी टूट गई हैं। इतना ही नहीं स्वयं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के गृह जनपद एवं राजनीतिक क्षेत्र गोरखपुर में  महिलाओं के प्रति अपराध रूकने का नाम नहीं ले रहे हैं। गोरखपुर के पीपीगंज में तो हद हो गई जब शोहदों ने महिलाओं के घर में घुसकर छेड़खानी की, गोरखनाथ क्षेत्र में युवती को शोहदे ने तेजाब से जलाने की धमकी दी। जब प्रदेश की पुलिस ही भक्षक बन जाये तो महिलाओं को सुरक्षा कौन देगा? प्रदेश में महिला सुरक्षा का दंभ भरने वाली योगी सरकार का महिलाओं के प्रति संवेदनहीनता उजागर हो चुकी है। यही कारण है कि प्रदेश में चारों ओर महिलाओं के साथ अपराधों की बाढ़ सी आ गई है।


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय राय ने कहा कि प्रदेश में जिस तरह से महिलाओं के साथ आये दिन अपराध की घटनायें घट रही हैं ऐसा प्रतीत होता है कि महिलाओं के विरूद्ध अपराध में उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के बीच पहले स्थान की दौड़ चल रही है। श्री राय ने कहा कि प्रदेश की जनता को सुरक्षा देने में प्रदेश सरकार पूरी तरह से विफल हो चुकी है। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं का नारा देने वाली भाजपा सरकार आज बेटियों की सुरक्षा करने में पूरी तरह से नाकाम है। प्रदेश सरकार द्वारा स्थापित महिला हेल्पलाइन, महिला सुरक्षा दल व पिंक पेटिकाएं मात्र एक प्रचार का माध्यम बनकर रह गई है।


श्री अजय राय ने कहा कि प्रदेश की जनता का भरोसा योगी सरकार से पूरी तरह से उठ चुका है और वह हर मोर्चे पर विफल भाजपा सरकार से जल्द से जल्द छुटकारा चाह रही है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 11 अक्टूबर 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।