मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

न्यूजीलैंड पर ऑस्ट्रेलिया का क्लीन स्वीप: ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 25 रनों से हराकर सीरीज जीती

AUS vs NZ: Asia Cup: ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को न्यूजीलैंड पर वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप किया है। स्टीव स्मिथ (105) की शानदार प्रदर्शन की बदौलत केर्न्‍स में रविवार को ऑस्ट्रेलिया ने श्रृंखला के तीसरे औ…

न्यूजीलैंड पर ऑस्ट्रेलिया का क्लीन स्वीप: ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 25 रनों से हराकर सीरीज जीती
न्यूजीलैंड पर ऑस्ट्रेलिया का क्लीन स्वीप: ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 25 रनों से हराकर सीरीज जीती | फ़ोटो: TVL News

AUS vs NZ: Asia Cup: ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को न्यूजीलैंड पर वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप किया है। स्टीव स्मिथ (105) की शानदार प्रदर्शन की बदौलत केर्न्‍स में रविवार को ऑस्ट्रेलिया ने श्रृंखला के तीसरे और अंतिम मैच में न्यूजीलैंड को 25 रन से हराकर 3-0 से सीरीज अपने नाम की। ऑस्ट्रेलिया टीम ने पहला वनडे 2 विकेट और दूसरा वनडे 113 रनों से जीता था।



न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीत कर  गेंदबाजी करने का फैसला लिया था।  ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 267 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया टीम की ओर से स्टीव स्मिथ ने 105 रन बनाए| स्मिथ के अलावा मार्नश लाबुशेन (52) ने अर्धशतक बनाया। जबकि एलेक्स कैरी ने 42 रन की पारी खेली।



 लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड के बल्लेबाज 49.5 ओवर में 242 रन ही बना सकी। इस तरह से ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में न्यूजीलैंड को 25 रनों से हराकर सीरीज में 3-0 से जीत हासिल की और कप्तान आरोन फिंच को अपने अंतिम 50 ओवरों में विजयी विदाई दी।



ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने अपने वनडे करियर का 12वां शतक जमाया। स्मिथ ने 105 रनों की शतकीय पारी खेली। 131 गेंदों की पारी में स्मिथ ने 11 चौके और एक छक्का जमाया।


ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच ने वनडे क्रिकेट से लिया संन्यास 


कप्तान एरोन फिंच ने अपने करियर के आखिरी वनडे मुकाबले में 5 रन बनाए हैं। यहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। 35 साल के इस टॉप आर्डर बल्लेबाज ने 145 मैचों में 87.83 के स्ट्राइक रेट और 39.13 के एवरेज से 5401 रन बनाए हैं। नाबाद 153 रन एरोन फिंच का हाईएस्ट स्कोर है। उन्होंने अपने करियर में 17 शतक और 30 अर्धशतक जमाए हैं।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 11 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।