नई दिल्ली: कांग्रेस के ट्वीट (‘Khaki Shorts on fire’) पर भाजपा ने हमला बोला है| बीजेपी नेता संबित पात्रा ने कहा कि,''कांग्रेस ने लोगों को उकसाने के लिए ये ट्वीट किया है। इनकी भारत जोड़ो यात्रा,आग लगाओ यात्रा है। दरअसल , कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने ''एक जलती हुई खाकी शॉर्ट'' की तस्वीर पोस्ट की, जिसे आमतौर पर भाजपा के वैचारिक स्रोत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सदस्यों द्वारा पहना जाता है।
सोमवार को कांग्रेस ने एक ट्वीट करते हुए लिखा, “ देश को नफरत की बेड़ियों से मुक्त करना और भाजपा-आरएसएस द्वारा किए गए नुकसान की भरपाई करना है। कदम दर कदम हम अपने लक्ष्य तक पहुंचेंगे। भारत जोड़ो यात्रा. "| ट्वीट के साथ एक फोटो भी शेयर की जिसमें एक निकर (खाकी शॉर्ट) दिख रही है
कांग्रेस के ट्वीट पर बीजेपी नेता संबित पात्रा ने कहा कि,ये तस्वीर BJP और RSS को प्रतिनिधित्व करते हुए कांग्रेस ने ट्वीट किया और उसमें आग जलते हुए दिखाया है। कांग्रेस ने लोगों को उकसाने के लिए ये ट्वीट किया है। इनकी भारत जोड़ो यात्रा,आग लगाओ यात्रा है। ये पहली बार नहीं है जब कांग्रेस ने इस प्रकार की तस्वीर ट्वीट की हो|
पात्रा ने कहा कि,ये तस्वीर ट्वीट कर राहुल गांधी क्या आप इस देश में हिंसा चाहते हैं? क्या आप चाहते हैं कि लोग एक दूसरे को जला दें? ये 'भारत जोड़ो आंदोलन' नहीं बल्कि 'भारत तोड़ो' और 'आग जलाओ आंदोलन' है। कांग्रेस को तुरंत इस तस्वीर को हटाना चाहिए|