मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

Redmi 6A स्मार्टफोन 'ब्लास्ट' होने से महिला की मौत: तकिए के पास 'फोन' रखकर सो रही थी, थोड़ी देर बाद हो गया ब्लास्ट

नई दिल्ली: एक यूट्यूबर ने सोशल मीडिया पर दावा किया है कि सोते समय बिस्तर पर रेडमी 6ए स्मार्टफोन में विस्फोट होने से उसकी आंटी की मौत हो गई। वहीं कंपनी ने इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना की जांच करने की बात कह…

Redmi 6A स्मार्टफोन 'ब्लास्ट' होने से महिला की मौत: तकिए के पास 'फोन' रखकर सो रही थी, थोड़ी देर बाद हो गया ब्लास्ट
Redmi 6A स्मार्टफोन 'ब्लास्ट' होने से महिला की मौत: तकिए के पास 'फोन' रखकर सो रही थी, थोड़ी देर बाद हो गया ब्लास्ट | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: एक यूट्यूबर ने सोशल मीडिया पर दावा किया है कि सोते समय बिस्तर पर रेडमी 6ए स्मार्टफोन में विस्फोट होने से उसकी आंटी की मौत हो गई। वहीं कंपनी ने इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना की जांच करने की बात कही है।



यूट्यूबर के मुताबिक, महिला स्मार्टफोन का उपयोग कर रही थी और सोते समय उसे अपने चेहरे के पास तकिए पर रख दिया था और स्मार्टफोन में ब्लास्ट हो गया और उसकी जान चली गई| घटना  9 सितंबर, 2022 की है|



यूट्यूबर (एमडी टॉक वाईटी ) ने ब्लास्ट हुए फोन के साथ-साथ बिस्तर पर खून से लथपथ  मृत महिला की फोटो साझा किया, जिसमें दावा किया गया कि बैटरी विस्फोट ने उसकी आंटी को मार डाला जो दिल्ली-एनसीआर में रह रही थी।



यूजर ने लिखा, "कल रात में मेरी आंटी की मौत हो गई, वह रेडमी 6 ए का उपयोग कर रही थीं, वह सो रही थीं और उन्होंने फोन को अपने चेहरे के पास तकिए के पास रखा था और कुछ देर बाद उनका फोन ब्लास्ट हो गया। यह हमारे लिए एक बुरा समय है। सपोर्ट करना ब्रांड की जिम्मेदारी है।"



शाओमी ने ट्वीट में जवाब दिया कि कंपनी प्रभावित परिवार तक पहुंचने और स्थिति की जांच करने के लिए काम कर रही है। कंपनी ने लिखा, "शाओमी इंडिया के लिए ग्राहक सुरक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण है और हम ऐसे मामलों को बेहद गंभीरता से लेते हैं। हमारी टीम प्रभावित परिवार से संपर्क करने और घटना के कारण का पता लगाने की कोशिश कर रही है



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 11 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।