मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बीसीसीआई ने देश का सर्वोच्च खेल सम्मान 'राजीव गांधी खेल रत्न' के लिए चुने जाने पर रोहित शर्मा को दी बधाई

नई दिल्ली: बीसीसीआई ने 'हिटमैन' नाम से मशहूर सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को देश का सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न के लिए चुने जाने पर बधाई दी है। रोहित से पहले सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धो…

बीसीसीआई ने देश का सर्वोच्च खेल सम्मान 'राजीव गांधी खेल रत्न' के लिए चुने जाने पर रोहित शर्मा को दी बधाई
बीसीसीआई ने देश का सर्वोच्च खेल सम्मान 'राजीव गांधी खेल रत्न' के लिए चुने जाने पर रोहित शर्मा को दी बधाई | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: बीसीसीआई ने 'हिटमैन' नाम से मशहूर सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को देश का सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न के लिए चुने जाने पर बधाई दी है। रोहित से पहले सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली को यह सम्मान मिल चुका है।



बीसीसीआई ने कहा कि ‘भारत के सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार 2020 के लिए बधाई हो रोहित शर्मा। वह यह पुरस्कार पाने वाले केवल चौथे भारतीय क्रिकेटर हैं। हमें आप पर गर्व है, हिटमैन!




बीसीसीआई ने इशांत शर्मा और महिला राष्ट्रीय टीम की खिलाड़ी दीप्ति शर्मा को भी अर्जुन पुरस्कार के लिए चुने जाने पर बधाई दी। बीसीसीआई ने कहा, ‘हमारे सबसे सीनियर टेस्ट गेंदबाज इशांत शर्मा को प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार 2020 के लिए बधाई। चैंपियन बढ़ते रहो। बीसीसीआई ने कहा, ‘हमारी ऑल राउंडर दीप्ति शर्मा को प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार 2020 के लिए बधाई। आप नई ऊंचाईयां हासिल करना जारी रखो।’




खेल पुरस्कार खेलों में उत्कृष्टता को पहचानने और पुरस्कृत करने के लिए हर वर्ष दिए जाते हैं। राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार चार वर्षों की अवधि में एक खिलाड़ी द्वारा खेल के क्षेत्र में शानदार और सबसे उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया जाता है; अर्जुन पुरस्कार लगातार चार वर्षों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया जाता है; द्रोणाचार्य पुरस्कार प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों में पदक विजेता तैयार करने के लिए कोचों को जाता है|




ध्यानचंद पुरस्कार खेलों के विकास में आजीवन योगदान के लिए है और राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार कॉरपोरेट संस्थाओं (निजी और सार्वजनिक क्षेत्र दोनों में) और ऐसे व्यक्तियों को दिया जाता है जिन्होंने खेल को बढ़ावा देने और विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। 




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 अगस्त 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।