कोलकाता: श्रीलंका में बढ़ती अराजकता के बीच टीएमसी विधायक इदरीस अली ने कहा कि,''प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पूरी तरह फेल हैं| श्रीलंका के राष्ट्रपति के साथ जो हुआ है, वही हाल पीएम मोदी के साथ होगा| मोदी जी को भी इस्तीफा देकर भागना पड़ेगा|
टीएमसी विधायक इदरीस अली ने कहा कि,''श्रीलंका के राष्ट्रपति के साथ जो हुआ है वही हाल यहां के पीएम मोदी के साथ होगा। भारत में जो हालात चल रहे हैं....मोदी जी पूरी तरह फेल हैं| श्रीलंका से ज्यादा यहां का बुरा हाल होगा और पीएम मोदी जी को भी इस्तीफा देकर भागना पड़ेगा|
यह भी पढ़ें : घर छोड़कर “भागे” लंकाई राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे
बता दें कि श्रीलंका में हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं| राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के आधिकारिक आवास पर प्रदर्शनकारियों ने कब्जा कर लिया है | राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के भाई पूर्व प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे के घर में प्रदर्शनकारी खाना बना रहे हैं।
यह भी पढ़ें: 13 जुलाई को इस्तीफा देंगे श्रीलंका के राष्ट्रपति
प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे के निजी आवास को आग के हवाले कर दिया गया था। श्रीलंका में आर्थिक और राजनीतिक संकट का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों ने कल प्रधानमंत्री के निजी घर में आग लगा दी थी।