मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

वेस्टइंडीज के विकेटकीपर दिनेश रामदीन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया सन्यास, बोले- फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलूंगा, इसलिए..

नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान दिनेश रामदीन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की। दिनेश रामदीन ( 37) ने 2005 में इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा था| वे लंबे समय से टीम से बाहर भी चल र…

वेस्टइंडीज के विकेटकीपर दिनेश रामदीन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया सन्यास, बोले- फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलूंगा, इसलिए..
वेस्टइंडीज के विकेटकीपर दिनेश रामदीन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया सन्यास, बोले- फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलूंगा, इसलिए.. | फ़ोटो: TVL News

 नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान दिनेश रामदीन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की। दिनेश रामदीन ( 37) ने 2005 में इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा था| वे लंबे समय से टीम से बाहर भी चल रहे थे| वेस्‍टइंडीज के लिए दिसंबर 2019 में अपना आखिरी अंतरराष्‍ट्रीय मैच खेला था| उन्होंने अब क्रिकेट के सभी फॉर्मेट को अलविदा कह दिया है| दिनेश रामदीन हालांकि फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे। 



दिनेश रामदीन ने वेस्‍टइंडीज के लिए 5 अक्टूबर 2016 में अपना आखिरी ODI पाकिस्तान के खिलाफ और अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मैच 3 जनवरी 2016 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था| वह दाएं हाथ के विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं। उन्होंने 18 जुलाई 2022 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी रूपों से संन्यास ले लिया। जुलाई 2005 में, रामदीन ने क्रमशः श्रीलंका और भारत के खिलाफ अपना टेस्ट और एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय पदार्पण किया।



वेस्टइंडीज के विकेटकीपर दिनेश रामदीन ने कहा, 'यह मेरे लिए बहुत सौभाग्‍य की बात है कि मैं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर रहा हूं। पिछले 14 साल एक सपने के सच होने जैसा रहा है। मैंने त्रिनिदाद और टोबैगो और वेस्टइंडीज के लिए क्रिकेट खेलकर अपने बचपन के सपनों को पूरा किया। मेरे करियर ने मुझे दुनिया को देखने,विभिन्‍न परंपराओं के दोस्‍त बनाए और और जहां से मैं हूं, वहां की तारीफ कर पाता हूं।'



दिनेश रामदीन ने कहा,''भले ही मैं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर रहा हूं, लेकिन मैं पेशेवर क्रिकेट से संन्यास नहीं ले रहा हूं। मैं अभी भी दुनिया भर में फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलूंगा, इसलिए कृपया मेरी एजेंसी से संपर्क करने में संकोच न करें। info@124notout.com।



रामदीन ने कहा,''मैं इस अवसर पर उन सभी लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने मेरे 14 साल के करियर पर प्रभाव डाला, विशेष रूप से मेरे परिवार, मेरी खूबसूरत पत्नी जेनेल और हमारे बच्चों को उन सभी बलिदानों के लिए जो आपने मेरे अंतरराष्ट्रीय करियर के दौरान लंबे समय तक दूर रहने के लिए किए थे।


यह भी पढ़ें: बेन स्टोक्स ने वनडे क्रिकेट को कहा अलविदा


रामदीन ने अपने इंटरनेशनल करियर में 74 टेस्ट, 139 वनडे और 71 टी20 खेले हैं। उन्‍होंने जुलाई 2005 में श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में टेस्‍ट डेब्‍यू किया था। भारत के खिलाफ उन्होंने वनडे डेब्‍यू किया। वो 2012 और 2016 टी20 वर्ल्‍ड कप जीतने वाली वेस्‍टइंडीज टीम के सदस्‍य थे। उन्‍होंने अपना आखिरी टेस्‍ट और वनडे मैच 2016 में खेला था।  2010 में, रामदीन को टीम से बाहर कर दिया गया था|  उन्हें 2011 में एकदिवसीय टीम और 2012 में टेस्ट टीम में वापस बुलाया गया था। 



टेस्ट में उन्होंने 4 शतक 15 अर्धशतक की मदद से 2898 रन बनाए जबकि वनडे में उनके नाम 2 शतक और 8 अर्धशतक हैं| वनडे में रामदीन ने 2200 रन बनाए. टी20 में उन्होंने 1 फिफ्टी की मदद से 636 रन बनाए| 



यह भी पढ़ें:  खराब फॉर्म से जूझ रहे कोहली को लेकर गांगुली का बड़ा बयान 





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।