मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

निलंबित भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने फिर खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, गिरफ्तारी से बचने के लिए दायर की याचिका

नई दिल्ली: निलंबित भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है| नूपुर शर्मा ने टीवी डिबेट के दौरान पैगंबर मुहम्मद पर उनकी टिप्पणी के लिए उनके खिलाफ दर्ज नौ प्राथमिकी क…

निलंबित भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने फिर खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, गिरफ्तारी से बचने के लिए दायर की याचिका
निलंबित भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने फिर खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, गिरफ्तारी से बचने के लिए दायर की याचिका | फ़ोटो: TVL News

 नई दिल्ली: निलंबित भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है|  नूपुर शर्मा ने टीवी डिबेट के दौरान पैगंबर मुहम्मद पर उनकी टिप्पणी के लिए उनके खिलाफ दर्ज नौ प्राथमिकी के संबंध में उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाने की मांग की है।




गौरतलब है कि भाजपा की प्रवक्ता रहते हुए नुपुर शर्मा ने मई महीने में पैगंबर मोहम्मद पर विवादास्पद बयान दिया था। इससे बाद पूरे देश में बवाल खड़ा हो गया था। नुपुर के बयान के खिलाफ तीन जून को कानपुर में जुमे की नमाज के बाद हिंसा हुई। 



यह भी पढ़ें: देश में जो हो रहा है उसके लिए नुपुर शर्मा अकेले ही जिम्मेदार हैं: सुप्रीम कोर्ट


10 जून को प्रयागराज, रांची, सहारनपुर, हाथरस समेत देश के कई शहरों में नुपुर के बयान के खिलाफ जुमे की नमाज के बाद हिंसा और उपद्रव हुआ। इसके अलावा 21 जून को महाराष्ट्र के अमरावती और 29 जून को राजस्थान के उदयपुर में नुपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट करने वाले दो लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई थी।



SC ने नुपुर को लगाई कड़ी फटकार: उदयपुर हत्याकांड के लिए ठहराया जिम्मेदार,कहा- आपने पूरे देश में आग लगा दी 

 


दो महीने पहले एक टीवी बहस के दौरान नूपुर शर्मा ने मोहम्मद पैगंबर पर विवादित टिप्पणी की थी। इसके बाद इस मामले में काफी ज्यादा विवाद हुआ था। कई इस्लामिक देशों ने भी इस पर ऐतराज जताया था। 



नूपुर शर्मा  एक पार्टी की प्रवक्ता हैं और सत्ता उनके सिर पर चढ़ गई है: SC


गौरतलब है कि,' इससे पहले भी नूपुर शर्मा सुप्रीम कोर्ट पहुंची थीं। तब उन्होंने देश के अलग-अलग हिस्सों में दर्ज नौ एफआईआर की एक जगह सुनवाई की गुहार लगाई थी| तब सुप्रीम कोर्ट ने नूपुर शर्मा को कड़ी फटकार लगाई थी। कोर्ट ने कहा था कि देशभर में बदतर हालात के लिए सिर्फ आप जिम्मेदार हैं। इसके बाद उन्होंने याचिका वापस ले ली थी। 



SC ने यूपी पुलिस को 20 जुलाई तक मोहम्मद जुबैर के खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं करने को कहा


जुबैर को 2018 में पोस्ट किए गए एक ट्वीट मामले में पटियाला हाउस कोर्ट से मिली जमानत





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।