मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

सौरव गांगुली को कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल से मिली छुट्टी, कहा- मैं बिल्कुल ठीक हूं

कोलकाता: बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली गुरुवार सुबह कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल से छुट्टी मिल गई हैं। अस्पताल से बाहर आने के बाद उन्होंने कहा है 'मैं बिल्कुल ठीक हूं।गुरुवार सुबह वुडलैंड्स अस्पताल स…

सौरव गांगुली को कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल से मिली छुट्टी, कहा- मैं बिल्कुल ठीक हूं
सौरव गांगुली को कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल से मिली छुट्टी, कहा- मैं बिल्कुल ठीक हूं | फ़ोटो: TVL News

कोलकाता: बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली गुरुवार सुबह कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल से छुट्टी मिल गई हैं। अस्पताल से बाहर आने के बाद उन्होंने कहा है 'मैं बिल्कुल ठीक हूं।गुरुवार सुबह वुडलैंड्स अस्पताल से BCCI के अध्यक्ष सौरव गांगुली को डिस्चार्ज किया गया। डॉक्टर ने बताया, "दादा क्लीनिकली फिट है और अब वो अपने घर जा रहे हैं। 




दिल का 'हल्का' दौरा पड़ने के बाद कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल में भर्ती कराए गए दादा शनिवार से यहां भर्ती थे। अस्पताल से बाहर आने के बाद वह मीडिया से भी मुखातिब हुए। इस दौरान दादा ने खुद को पूरी तरह स्वस्थ बताया साथ ही इलाज के लिए तमाम डॉक्टर्स का शुक्रिया भी अदा किया।



सौरव गांगुली ने कहा, "मैं आप सबका और वुडलैंड्स अस्पताल का धन्यवाद करता हूं, अब मैं बिल्कुल ठीक हूं।" इससे पहले वह 6 जनवरी को ही घर जाने वाले थे, लेकिन बुधवार को बयान जारी कर बताया गया कि, 'गांगुली एक दिन और अस्पताल में रहना चाहते हैं इसलिए अब सात जनवरी को घर जाएंगे। यह उनका व्यक्तिगत निर्णय है।'



उधर अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'वह ठीक हैं और उसके सीने में दर्द या कोई अन्य जटिलता नहीं है। डॉक्टरों की हमारी टीम उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए  हुए है, घर जाने के बाद भी वह मेडिकल टीम से संपर्क में रहेंगे।



गौरतलब है कि 48 वर्षीय गांगुली को बीते शनिवार को सीने में दर्द के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उनकी एंजियोप्लास्टी की गई। हृदय तक जाने वाली उनकी तीन प्रमुख धमनियों में रुकावट पाई गई थी, उन्हें एक स्टेंट डाला गया है। एक से दो हफ्ते के बीच में दादा की एक और एंजियोप्लास्टी होनी है।


गांगुली उस समय बीमार पड़े जब इस साल अप्रैल-मई में होने वाले पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले उनके राजनीति में उतरने को लेकर बाजार गरम है। राज्य के राजनीतिक जगत से जुड़े लोगों के अनुसार गांगुली भारतीय जनता पार्टी से जुड़ सकते हैं। इस पूर्व बल्लेबाज ने हालांकि राजनीति में आने को लेकर कभी अपने इरादे जाहिर नहीं किए।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 7 जनवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।