ICC T20 World Cup 2022: आईसीसी टी20 विश्व कप के मुकाबले में बुधवार को भारत ने बांग्लादेश को 5 रन से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 184 रन बनाए। लेकिन बारिश के कारण डकवर्थ लुइस की हिसाब से बांग्लादेश को 16 ओवर में जीत के लिए 151 रन का लक्ष्य मिला । जवाब में बांग्लादेश 16 ओवर में 6 विकेट खोकर 145 रन ही बना पाई। नीदरलैंड टीम की तरफ से लिटन दास ने सर्वाधिक 60 रन बनाए। भारत के लिए अर्शदीप सिंह और हार्दिक पांड्या को 2-2 विकेट मिले। मोहम्मद शमी के खाते में एक विकेट दर्ज हुआ।
बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए केएल राहुल (50) और विराट कोहली (64) की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत एडिलेड ओवल, एडिलेड में टी20 विश्व कप के सुपर 12 मैच में भारत ने बांग्लादेश को 184 रनों का लक्ष्य दिया|बांग्लादेश को मैच जीतने के लिए 185 रन बनाने थे, लेकिन बारिश के कारण उसे 16 ओवर में 151 रन का लक्ष्य मिला। वह 16 ओवर में छह विकेट पर 145 रन ही बना सकी।
भारत की तरफ से केएल राहुल ने 32 गेंदों पर 50 रन की पारी खेली| रोहित शर्मा 2 रन और सूर्यकुमार यादव 30 रन बनाकर आउट हुए| सूर्य 16 गेंदों में 30 रन बनाकर बोल्ड हो गए| हसन महमूद ने 16वें ओवर में हार्दिक पंड्या (5) को पवेलियन भेजा| 17वें ओवर की आखिरी गेंद पर कार्तिक (7) रनआउट हो गए| विराट कोहली ने नाबाद 64 रन और रविचंद्रन अश्विन ने नाबाद 13 रन बनाए। बांग्लादेश के लिए हसन महमूद ने 3 विकेट और शाकिब अल हसन ने 2 विकेट लिए|
भारत द्वारा दिए गए 185 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम ने बारिश शुरू होने के पहले बिना विकेट गवाएं 7 ओवर में 66 रन बनाए थे | बारिश के बाद खेल शुरू होने के तुरंत बाद भारत को पहली सफलता मिली। आठवें ओवर की दूसरी गेंद पर केएल राहुल ने डायरेक्ट थ्रो पर लिटन दास को रन आउट कर दिया। लिटन ने 27 गेंद पर 60 रन बनाए। बांग्लादेश को दूसरा झटका मोहम्मद शमी ने दिया। उन्होंने नजमुल हुसैन शान्तो को 10वें ओवर की पहली गेंद पर आउट कर दिया। शान्तो 25 गेंद पर 21 रन बनाकर आउट हुए|
इसके बाद अर्शदीप सिंह ने 12वें ओवर में बांग्लादेश को दो झटके दिए| उन्होंने 12वें ओवर की पहली गेंद पर आफिफ हुसैन को आउट कर दिया। आफिफ पांच गेंद पर 3 रन बनाकर सूर्यकुमार यादव को कैच थमा बैठे। अर्शदीप ने 12वें ओवर की पांचवीं गेंद पर बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन को आउट कर दिया। शाकिब छक्का लगाने के प्रयास में बाउंड्री पर दीपक हुड्डा के हाथों लपके गए। उन्होंने 12 गेंद पर 13 रन बनाए।
इसके बाद हार्दिक ने भी एक ही ओवर में यासिर अली के बाद मोसादेक हुसैन को आउट कर दिया। यासिर अली तीन गेंद पर एक रन बनाकर अर्शदीप सिंह को कैच थमा बैठे। उनके बाद मोसादेक हुसैन तीन गेंद पर छह रन बनाकर पवेलियन लौट गए। हार्दिक ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया।
बांग्लादेश को जीत के लिए आखिरी ओवर में 20 रनों की आवश्यकता थी। अर्शदीप सिंह ने 14 रन ही दिए।ओवर की दूसरी गेंद पर नुरुल हसन ने छक्का लगाया| वहीं पांचवीं गेंद पर चौका जमाया| मैच टाई कराने के लिए आखिरी गेंद पर छक्के की जरूरत थी लेकिन हसन बड़ा शॉट खेलने में नाकाम रहे| भारत ने पांच रन से यह मुकाबला जीत लिया| इस जीत के साथ भारत के लिए सेमीफाइनल की राह आसान हो गई है। उसके चार मैच में छह अंक हो गए हैं। टीम इंडिया अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है। वहीं, बांग्लादेश चार मैच में चार अंक हैं और वह तीसरे स्थान पर है।
T-20 वर्ल्ड कप में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बने कोहली
विराट कोहली महेला जयवर्धने को पछाड़ते हुए इतिहास में ICC मेन्स T-20 वर्ल्ड कप में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए| नवीनतम ICC T20I रैंकिंग में सूर्यकुमार यादव नंबर 1 T20I बल्लेबाज बने।
दोनों टीमें
इंडिया इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), के.एल. राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दिनेश कार्तिक (विकेट कीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, आर. अश्विन, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी।
बांग्लादेश इलेवन: एस.ए. हसन (कप्तान), एन.एच. शांतो, एल. दास, एन. हसन (विकेट कीपर), ए. हुसैन, वाई. अली, एम. हुसैन, एस. इस्लाम, टी. अहमद, एच. महमूद, एम. रहमान।