मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

T20 World Cup 2022: न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराकर फाइनल में पहुंचा पाकिस्तान

सिडनी: ICC T20 World Cup 2022: ऑस्ट्रेलिया में चल रहे टी20 विश्व कप (T20 World Cup) में सिडनी में खेले गए पहले सेमीफाइल में पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया| सि…

T20 World Cup 2022: न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराकर फाइनल में पहुंचा पाकिस्तान
T20 World Cup 2022: न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराकर फाइनल में पहुंचा पाकिस्तान | फ़ोटो: TVL News

 सिडनी: ICC T20 World Cup 2022: ऑस्ट्रेलिया में चल रहे टी20 विश्व कप (T20 World Cup) में सिडनी में खेले गए पहले सेमीफाइल में पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया| सिडनी में न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल-1 में पाकिस्तान के खिलाफ 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 152 रन बनाए।  जवाब में पाकिस्तान ने 19.1 ओवर में 3 विकेट खोकर मैच जीत लिया। इस जीत के साथ पाकिस्तान टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है।



न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 20 ओवर्स में 4 विकेट खोकर 152 रन का स्कोर खड़ा किया| कीवी टीम के लिये डैरिल मिचेल ने नाबाद 53 रनों की पारी खेली तो वहीं पर केन विलियमसन ने 46 रनों का योगदान दिया| पाकिस्तान की ओर से शाहीन शाह अफरीदी ने 4 ओवर में 24 रन देकर 2 विकेट लिए।


पाकिस्तान की टीम को जीत के लिये 153 रन की दरकार थी जिसे पाकिस्तान की टीम ने सिर्फ 3 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया| पाकिस्तान के लिये इस मैच में कप्तान बाबर आजम (53) और मोहम्मद रिजवान (57) ने एक बार फिर से शतकीय साझेदारी की और मैच को एकतरफा कर दिया| मोहम्मद हैरिस ने भी 30 रनों की पारी खेल कर अहम योगदान दिया, जिसके बाद पाकिस्तान की टीम ने 20वें ओवर में 7 विकेट से जीत हासिल की|



दोनों टीमें:

पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन: बाबर आजम (कप्तान) मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद हारिस, शान मसूद, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ और नसीम शाह

.


न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन: केन विलियमसन (कप्तान), डेवोन कॉनवे, फिन एलन, ग्लेन फिलिप्स, जेम्स नीशम, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, लॉकी फर्ग्युसन और ट्रेंट बोल्ट





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 9 नवंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।