मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

IND vs ENG 5th Test: पांचवें टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने भारत को 7 विकेट से हराया, सीरीज 2-2 से ड्रा

बर्मिंघम: IND vs ENG : पांचवें टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने भारत को 7 विकेट से हराया। 5 मैचों की श्रृंखला 2-2 से समाप्त हुई। भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए पांचवें और आखिरी…

IND vs ENG 5th Test: पांचवें टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने भारत को 7 विकेट से हराया, सीरीज 2-2 से ड्रा
IND vs ENG 5th Test: पांचवें टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने भारत को 7 विकेट से हराया, सीरीज 2-2 से ड्रा | फ़ोटो: TVL News

बर्मिंघम: IND vs ENG : पांचवें टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने भारत को 7 विकेट से हराया। 5 मैचों की श्रृंखला 2-2 से समाप्त हुई। भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने टीम इंडिया को 7 विकेट से हरा दिया। भारत ने इंग्लैंड को 378 रन का टारगेट दिया था|



जो रूट (142*) और जॉनी बेयरस्टो (114*) के बीच चौथे विकेट के लिए हुई 269 रनों की पार्टनरशिप की बदौलत इंग्लैंड ने 378 रन के टारगेट को तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। जीत के साथ ही पांच टेस्ट मैचों की सीरीज 2-2 से बराबर हो गई है।



भारत ने इंग्लैंड को जीत के लिए 378 रनों का टारगेट दिया था|  इंग्लैंड ने केवल 3 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया| इस मैदान पर इंग्लैंड ने पहली बार 378 रनों के टारगेट को चेस किया है| भारत की ओर से बुमराह को इंग्लैंड की दूसरी पारी के दौरान 2 विकेट मिले तो वहीं इंग्लैंड के एक विकेट रन आउट के तौर पर गिरे थे|



बता दें कि चौथे दिन के खेल समाप्ति पर इंग्लैंड ने 3 विकेट पर 259 रन बना लिए थे| चौथे दिन का जब खेल खत्म हुआ था तो क्रीज पर जो रूट 76 और जॉनी बेयरस्टो 72 रन बनाकर नाबाद थे| टीम इंडिया के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने मैच के चौथे दिन इंग्लैंड के शुरुआती दोनों विकेट झटके थे। 



भारत बनाम इंग्लैंड 5वें टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। मैच एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया। भारत ने पहली पारी में 416 रन बनाए थे और इंग्लैंड ने पहली पारी में 284 रन बनाए थे। भारत दूसरी पारी में 245 रन पर ऑल आउट हुआ। इंग्लैंड को जीत के लिए 378 रन बनाने थे।



भारत के लिए दूसरी पारी में सबसे ज्यादा रन चेतेश्वर पुजारा ने बनाए। उन्होंने 66 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 8 चौके निकले। पुजारा को स्टुअर्ट ब्रॉड ने पवेलियन भेजा। वहीं, पहली पारी में शानदार 146 रन बनाने वाले ऋषभ ने दूसरी पारी में अर्धशतक जड़ा। वह 86 गेंद में 57 रन बनाकर आउट हुए। ये उनके टेस्ट करियर की 10वीं फिफ्टी रही। उन्हें जैक लीच ने अपना शिकार बनाया।



दोनों टीमें-

इंडिया इलेवन: शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह (कप्तान), मोहम्मद सिराज 


इंग्लैंड इलेवन: एलेक्स लीज़, ज़क क्रॉली, ओली पोप, जे. रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), सैम बिलिंग्स (विकेटकीपर), मैटी पॉट्स, स्टुअर्ट ब्रॉड, जैक लीच, जेम्स एंडरसन





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 5 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 23 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।