मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

अमरनाथ यात्रियों पर हमले की योजना बना रहा था जम्मू के BJP IT सेल का प्रभारी 'आतंकी तालिब हुसैन शाह' , ऐसी कई घटनाएं हैं- जब BJP के नेता- कार्यकर्ता आतंकी गतिविधियों में लिप्त पाए गए: कांग्रेस

नई दिल्ली: आतंकी संबंधी गिरफ्तारी की घटनाओं को लेकर कांग्रेस ने एक बार फिर भाजपा पर बड़ा हमला बोला है| कांग्रेस ने कहा,'' भाजपा का मुख्य नाम फ्रिंज एलिमेंट से भरी हुई पार्टी है। इसके उदाहरण नुपुर शर्म…

अमरनाथ यात्रियों पर हमले की योजना बना रहा था जम्मू के BJP IT सेल का प्रभारी 'आतंकी तालिब हुसैन शाह' , ऐसी कई घटनाएं हैं- जब BJP के नेता- कार्यकर्ता आतंकी गतिविधियों में लिप्त पाए गए: कांग्रेस
अमरनाथ यात्रियों पर हमले की योजना बना रहा था जम्मू के BJP IT सेल का प्रभारी 'आतंकी तालिब हुसैन शाह' , ऐसी कई घटनाएं हैं- जब BJP के नेता- कार्यकर्ता आतंकी गतिविधियों में लिप्त पाए गए: कांग्रेस | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: आतंकी संबंधी गिरफ्तारी की घटनाओं को लेकर कांग्रेस ने एक बार फिर भाजपा पर बड़ा हमला बोला है| कांग्रेस ने कहा,'' भाजपा का मुख्य नाम फ्रिंज एलिमेंट से भरी हुई पार्टी है। इसके उदाहरण नुपुर शर्मा, रियाज अटारी, तालिब हुसैन और भाजपा के बड़े चेहरे भी हैं। भाजपा के फ्रिंज एलिमेंट देश के अमन-चैन को छीनकर नफरत में धकेल रहे हैं। कांग्रेस ने कहा,''भाजपा जितनी आत्मनिर्भर पार्टी कोई नहीं है, ये टेरर फंडिंग भी खुद करते हैं और देश के साथ प्रयोग भी। अब तो देश भी कह रहा है कि भाजपा सरकार में कोई भी आतंकी घटना संयोग नहीं है!



कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि,''पिछले एक सप्ताह में भाजपा का चेहरा बेनकाब हो गया है। -उदयपुर में कन्हैयालाल की हत्या, आतंकवादी भाजपा का कार्यकर्ता निकला। -जम्मू-कश्मीर में पकड़े गए लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादियों में से एक "तालिब हुसैन शाह" बीजेपी का पदाधिकारी निकला|



कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि,"तालिब हुसैन शाह", जो जम्मू के भाजपा के माइनॉरिटी मोर्चा आईटी सेल का प्रभारी है, जब पकड़ा गया तब यह पवित्र अमरनाथ यात्रा के लिए जा रहे श्रद्धालुओं पर हमले की योजना बना रहा था। जिसकी देश के गृहमंत्री के साथ तक तस्वीर है | उन्होंने कहा,''राष्ट्रवाद की बात करने वालों के लिए क्या ये शर्म की बात नहीं है? और यह कोई पहला या दूसरा मौका नहीं है, जब भाजपा के नेता या कार्यकर्ता आतंकी गतिविधियों में लिप्त पाए गए हैं। ऐसी कई घटनाएं हैं |



 पवन खेड़ा ने कहा कि,क़रीब दो साल पहले जम्मू कश्मीर में एक ऐसा ही मामला सामने आया था। जब आतंकियों को हथियार मुहैया कराने के आरोप में बीजेपी के पूर्व नेता एवं सरपंच "तारिक़ अहमद मीर" को गिरफ्तार किया गया था| मीर पर हिजबुल कमांडर नवेद बाबू को हथियार देने का आरोप था, जो आतंकियों की मदद करने वाले डीएसपी द??िंदर सिंह के साथ गिरफ्तार हुआ था|



पवन खेड़ा ने कहा कि,''साल 2017 में मध्यप्रदेश की वह घटना आपको याद होगी जब ATS की टीम ने अवैध टेलीफोन एक्सचेंज का पर्दाफाश करते हुए ISI के 11 संदिग्धों को गिरफ्तार किया था। इनमें एक BJP आईटी सेल का सदस्य ध्रुव सक्सेना भी शामिल था| 2 साल बाद, 2019 में मध्यप्रदेश में बजरंग दल के एक नेता बलराम सिंह की गिरफ्तारी टेरर फंडिंग के आरोप में हुई थी। आईटी सेल वाले आतंकवादी ही हैं, टेरर फंडिंग भी खुद ही करते हैं, इससे ज्यादा आत्मनिर्भर पार्टी हमने नहीं देखी|



वर्ष 2017 में एनआईए की विशेष अदालत ने आतंकियों को आर्थिक मदद देने के आरोप में असम के भाजपा नेता "निरंजन होजाई" को उम्र कैद की सजा सुनाई थी। इन्हें एक हजार करोड़ के वित्तीय घोटाले एवं टेरर फंडिंग मामले में दोषी पाया गया था| इनकी फंडिंग से मिले पैसों से आतंकवादी हथियार आदि खरीदते थे जिसका इस्तेमाल देश की सेवा में लगे हमारे सुरक्षा बलों के खिलाफ होता था |



उन्होंने कहा,''BJP सत्ता के लिए अपराध सिद्ध आतंकवादी को भी टिकट देने से नहीं चूकि। इसी भाजपा ने "मोहम्मद फारुख खान" को स्थानीय चुनाव में श्रीनगर के वार्ड नंबर 33 से टिकट दिया था। जो J&K लिबरेशन फ्रंट एवं हरकत उल मुजाहिदीन का सदस्य रह चुका है | 



कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि,''सवाल: - नूपुर शर्मा, रियाज़ अटारी और तालिब हुसैन भी आपकी ही पार्टी का? खुद मेन्स्ट्रीम में रहने के लिए ऐसे कितने फ़्रिंज पाले हैं आपने? इसका भी जवाब दीजिए  



उन्होंने कहा,'बीजेपी सत्ता के लिए अपराध सिद्ध आतंकी को टिकट देने से भी नहीं चूकी।  बीजेपी ने मसूद अज़हर के शार्गिद मोहम्मद फ़ारुख ख़ान को स्थानीय चुनाव में श्रीनगर के वार्ड संख्या 33 से टिकट दिया|

जम्मू में ग्रामीणों ने पकड़ा लश्कर आतंकी: निकला BJP आईटी सेल का मुखिया, बीजेपी ने मई में सौंपा था जिम्मा


 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (Official Twitter Account) ने ट्वीट कर कहा,''चाहे फ्रिंज एलिमेंट हो या आतंकी, सबके रिश्ते भाजपा से निकल रहे हैं। ऐसे तत्वों के साथ भाजपा का गठबंधन देश के लिए घातक साबित हो रहा है। INC ने कहा,भाजपा को अपना नारा 'आतंकियों का साथ, आतंक का विकास' कर लेना चाहिए और पीएम मोदी सहित तमाम भाजपा नेताओं को मंचों पर इसे दोहराना चाहिए। आखिर सच को छिपाना क्यों?


सभी बड़े आतंकी/सांप्रदायिक घटनों में आरोपियों/मास्टरमाइंड का BJP के साथ जरूर रिश्ता रहता है




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 5 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।