बर्मिंघम: IND vs ENG 5th Test: जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट मैच में टीम इंडिया की अगुवाई करेंगे। ऋषभ पंत इस मैच में उपकप्तान होंगे| इंगलैंड के बर्मिंघम में जसप्रीत बुमराह ने कहा,टेस्ट मैच खेलना मेरे लिए एक सपना था। यह मेरे करियर की बड़ी उपलब्धियों में से एक है। मैं बहुत खुश हूं कि मुझे यह जिम्मेदारी मिली है|
एजबेस्टन टेस्ट से पहले टीम इंडिया के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने कहा,'मेरे लिए यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। टेस्ट मैच खेलना मेरे लिए एक सपना था। यह मेरे करियर की बड़ी उपलब्धियों में से एक है। मैं बहुत खुश हूं कि मुझे यह जिम्मेदारी मिली है|
जसप्रीत बुमराह ने कहा,'हमें बहुत अच्छी टीम मिली है, बहुत अनुभवी खिलाड़ी मिले हैं जो मेरी मदद करेंगे। मैं टीम को अपना बेस्ट दूंगा|
गौरतलब है कि,''भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन में एक से पांच जुलाई तक टेस्ट मैच खेला जाएगा। यह मुकाबला पिछले साल आयोजित हुई टेस्ट सीरीज का हिस्सा होगा। 2021 के अगस्त-सितंबर में टीम इंडिया इंग्लैंड में पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेल रही थी। तब पांचवां मुकाबला कोरोनावायरस के कारण आयोजित नहीं हो सका था। चार टेस्ट तक भारत 2-1 से आगे था।