नई दिल्ली: हॉर्स रेसिंग की जगह हॉर्स ट्रेडिंग पर जीएसटी बोलकर वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गई हैं| आप सांसद संजय सिंह समेत कई नेताओं ने ट्वीट कर 'हॉर्स ट्रेडिंग (खरीद-फरोख्त ) पर GST' के बयान पर वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण पर तंज कसा है|
संजय सिंह ने कहा,''निर्मला जी, अगर Horse Trading (खरीद-फरोख्त ) पर GST लग गई तो आपकी पार्टी BJP 'कंगाल' हो जाएगी| आप सांसद संजय सिंह ने निर्मला सीतारमण के ''हॉर्स रेसिंग की जगह हॉर्स ट्रेडिंग'' बयान का वीडियो ट्वीट कर लिखा है, ,''मैडम plz ऐसा मत कीजिये Horse Trading पर GST लग गई तो आपकी पार्टी कंगाल हो जायेगी।
कांग्रेस नेता डॉ. विनीत पुनिया ने निर्मला सीतारमण को टैग करते हुए लिखा है, ‘हम निर्मला सीतारमण के हॉर्स ट्रेडिंग पर जीएसटी के प्रस्ताव का स्वागत करते हैं| लेकिन सम्मानित पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह इस एंटी बीजेपी टैक्स को मंजूरी नहीं देंगे|
कांग्रेस के प्रवक्ता पवन खेड़ा ने भी सीतारमण को टैग करते हुए लिखा है,’ मैं जानता था निर्मला सीतारमण जी में (ballot) बॉक्स से बाहर सोचने की क्षमता है| हां निर्मला जी, खरीद-फरोख्त पर जीएसटी लगना चाहिए|
दरअसल, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो बुधवार का है, जब वित्त मंत्री जीएसटी पर नए करों का ऐलान कर रही थीं। वीडियो में वित्त मंत्री ने हॉर्स रेसिंग को हॉर्स ट्रेडिंग (खरीद-फरोख्त) कह डाला।