मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

IND vs NZ 3rd T20I: बारिश की वजह से तीसरा टी20 टाई , भारत ने 1-0 से जीती सीरीज

IND vs NZ 3rd T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच नेपियर में खेला गया तीसरा टी-20 बारिश के कारण बेनतीजा रहा। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20 मैच टाई (DLS) हुआ। भारत ने 3 मैचों की सीरीज में 1-0 से जी…

IND vs NZ 3rd T20I: बारिश की वजह से तीसरा टी20 टाई , भारत ने 1-0 से जीती सीरीज
IND vs NZ 3rd T20I: बारिश की वजह से तीसरा टी20 टाई , भारत ने 1-0 से जीती सीरीज | फ़ोटो: TVL News

IND vs NZ 3rd T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच नेपियर में खेला गया तीसरा टी-20 बारिश के कारण बेनतीजा रहा। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20 मैच टाई (DLS) हुआ। भारत ने 3 मैचों की सीरीज में 1-0 से जीत दर्ज़ की। पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। भारत और न्यूजीलैंड के बीच माउंट मॉन्गनुई के बे ओवल मैदान पर खेले गए दूसरे टी-20 मैच में भारत ने मेजबान टीम को 65 रन से हरा दिया था|



तीसरे टी-20 मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड 19.4 ओवर में 160 रन पर ऑलआउट हो गई। डेवोन कॉनवे ने सबसे ज्यादा 59 रन की पारी खेली। वहीं, ग्लेन फिलिप्स ने 54 रन बनाए। टीम इंडिया की ओर से अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज ने सबसे ज्यादा 4-4 विकेट लिए। न्यूजीलैंड के आखिरी 7 विकेट 14 रन बनाने में गिर गए।



जवाब में टीम इंडिया ने 9 ओवर में 4 विकेट खोकर 75 रन बना लिए थे। तभी बारिश शुरू हो गई। इसके बाद एक भी बॉल का खेल नहीं हो सका और तीसरे टी-20 को टाई घोषित कर दिया गया।  इसी के साथ टीम इंडिया ने सीरीज 1-0 से अपने नाम कर ली। कप्तान पांड्या 30 और दीपक हुड्डा 9 रन बनाकर खेल रहे थे|



भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही| टीम इंडिया ने दूसरे ही ओवर में सलामी बल्लेबाज ईशान किशन (10 रन) का विकेट गंवा दिया था| टिम साऊदी ने तीसरे ओवर में भारत को दो झटके दिए। उन्होंने तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर  ऋषभ पंत (11 रन ) आउट कर दिया | इसके बाद साऊदी ने अगली ही गेंद पर श्रेयस अय्यर (O) को पवेलियन भेज दिया| भारत को सातवें ओवर में 60 रन के स्कोर पर चौथा झटका लगा।  सूर्यकुमार यादव ईश सोढ़ी की गेंद पर ग्लेन फिलिप्स को कैच देकर आउट हुए।  सूर्यकुमार 10 गेंदों में 13 रन बना सके।




दोनों टीमें इस प्रकार हैं  

भारत प्लेइंग इलेवनईशान किशन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, दीपक हुड्‌डा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज और युजवेंद्र चहल।



न्यूजीलैंड प्लेइंग इलेवनफिन एलन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, मिचेल सेंटनर, टिम साऊदी, ईश सोढ़ी, एडम मिल्ने और लॉकी फर्ग्यूसन।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 नवंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।