मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 सितंबर 2026

IND vs SL 1ST Test: पहले टेस्ट मैच में भारत ने श्रीलंका को पारी और 222 रन से हराया, जडेजा ने मैच में लिए 9 विकेट

नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ मोहाली टेस्ट को भारतीय टीम ने पारी और 222 रन से अपने नाम कर लिया है। मोहाली में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारत ने श्रीलंका को पारी और 222 रन से हरा दिया है। इसके साथ ही…

IND vs SL 1ST Test: पहले टेस्ट मैच में भारत ने श्रीलंका को पारी और 222 रन से हराया, जडेजा ने मैच में लिए 9 विकेट
IND vs SL 1ST Test: पहले टेस्ट मैच में भारत ने श्रीलंका को पारी और 222 रन से हराया, जडेजा ने मैच में लिए 9 विकेट | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ मोहाली टेस्ट को भारतीय टीम ने पारी और 222 रन से अपने नाम कर लिया है।  मोहाली में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारत ने श्रीलंका को पारी और 222 रन से हरा दिया है। इसके साथ ही भारतीय टीम ने दो टेस्ट सीरीज की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। फॉलोऑन खेलने को मजबूर हुई श्रीलंका की टीम दूसरी पारी में 178 रन पर ढेर हो गई। भारत ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 574/8 (घोषित) का स्कोर बनाया था। जवाब में श्रीलंका की पहली पारी 174 रन पर सिमट गई थी।



यह टीम इंडिया की टेस्ट क्रिकेट में श्रीलंका के खिलाफ दूसरे सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले भारत ने 2017 में नागपुर टेस्ट में श्रीलंका को पारी और 239 रन से हराया था। दूसरा टेस्ट मैच 12 मार्च से बेंगलुरु में खेला जाएगा।



भारत की जीत के हीरो रवींद्र जडेजा रहे। जडेजा ने इस टेस्ट मैच में 175 रन की नाबाद पारी खेलने के अलावा श्रीलंका की पहली पारी में 5 और दूसरी पारी में 4 विकेट लिए। रविचंद्रन अश्विन ने पहली पारी में 2 और दूसरी पारी में 4 विकेट लिए। जडेजा को  मैन ऑफ द मैच चुना गया।



स्टार ऑफ स्पिनर आर अश्विन भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए हैं। मोहाली टेस्ट की दूसरी पारी में चरिथ असलंका (9) का विकेट लेने के साथ ही अश्विन ने ये रिकॉर्ड बनाया और कपिल देव (434) का रिकॉर्ड तोड़ा। भारतीय टीम के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने का रिकॉर्ड अनिल कुंबले (619) के नाम पर दर्ज है। कपिल देव के बाद पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने 417 विकेट लिए थे। दो तेज गेंदबाजों जहीर खान और इशांत शर्मा के नाम 311-311 विकेट दर्ज हैं।



मैच के तीसरे दिन..?

श्रीलंका ने मैच के तीसरे दिन अपनी पारी में चार विकेट पर 108 रन से आगे खेलना शुरू किया। पथुम निसांका 26 और चरित असालंका ने अर्धशतकीय साझेदारी की। इस दौरान निसांका ने अपना अर्धशतक पूरा किया। 161 के स्कोर पर श्रीलंका को पांचवां झटका लगा। असालंका 19 रन बनाकर बुमराह की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए। उनके आउट होते ही श्रीलंकाई पारी ढह गई। आखिरी छह विकेट उसके 13 रन के अंदर गिर गए और लंकाई टीम 174 रनों पर ढेर हो गई।



पथुम निसांका 133 गेंद पर 61 रन बनाकर नाबाद रहे। डिकवेला दो रन बनाकर जडेजा की गेंद पर आउट हुए। लकमल, एम्बुलडेनिया, विश्वा फर्नांडो और लाहिरू कुमारा खाता भी नहीं खोल पाए। भारत के लिए पहली पारी में रवींद्र जडेजा ने पांच, आर अश्विन और जसप्रीत बुमराह ने दो-दो विकेट लिए। मोहम्मद शमी को एक सफलता मिली।



श्रीलंका ने दूसरी पारी में भी किया निराश

भारत को पहली पारी में 400 रनों की विशाल बढ़त मिली। फॉलोऑन खेलते हुए श्रीलंका की खराब शुरुआत रही और 10 रन के अंदर ही टीम ने पहला विकेट गंवा दिया। ओपनर लाहिरू थिरिमाने खाता खोले बगैर अश्विन का शिकार बन गए। उनके बाद पथुम निसांका छह रन बनाकर अश्विन की गेंद पर ऋषभ पंत को कैच थमा बैठे। दिमुथ करूणारत्ने (27 रन) को शमी ने पंत के हाथों कैच कराया। 



शीर्ष क्रम के ढह जाने के बाद भी श्रीलंकाई बल्लेबाज संभलकर नहीं खेल सके। धनंजय डी सिल्वा 30 रन बनाकर जडेजा की गेंद पर श्रेयस अय्यर को कैच थमा बैठे। असालंका (20 रन) को अश्विन ने कोहली के हाथों कैच कराया। एंजेलो मैथ्यूज 28 रन बनाकर जडेजा की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए। सुरंगा लकमल खाता भी नहीं खोल पाए। जडेजा की गेंद पर जयंत ने उनका कैच लिया। एम्बुलडेनिया दो रन बनाकर जडेजा का शिकार बने। विश्वा फर्नांडो को मोहम्मद शमी ने एलबीडब्ल्यू किया। लाहिरू कुमारा को अश्विन ने शमी के हाथों कैच कराय दिया। डिकवेला 51 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत के लिए दूसरी पारी में अश्विन और जडेजा ने चार-चार विकेट लिए। मोहम्मद शमी को दो सफलता मिली।



जडेजा के शतक के अलावा तीन बल्लेबाजों ने ठोके अर्धशतक

भारत की पहली पारी की बात करें तो जडेजा ने सबसे ज्यादा नाबाद 175 रन बनाए। उनके बाद ऋषभ पंत ने 96, रविचंद्रन अश्विन ने 61 और हनुमा विहारी ने 58 रन की पारी खेली। विराट कोहली ने 45, मयंक अग्रवाल ने 33, रोहित शर्मा ने 29, श्रेयस अयय्र ने 27 और मोहम्मद शमी ने नाबाद 20 रन बनाए। जयंत यादव के बल्ले से सिर्फ दो रन ही निकल सके। श्रीलंका के लिए सुरंगा लकमल, विश्वा फर्नांडो और एम्बुलडेनिया ने दो-दो विकेट लिए।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।