मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

26 मार्च से आईपीएल का आगाज: आईपीएल 2022 का शेड्यूल जारी, 26 मार्च को CSK-KKR में होगा पहला मुकाबला

मैचनई दिल्ली: IPL 2022 की शुरुआत 26 मार्च से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच पहले मैच से होगी|आईपीएल 2022 के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआ…

26 मार्च से आईपीएल का आगाज: आईपीएल 2022 का शेड्यूल जारी, 26 मार्च को CSK-KKR में होगा पहला मुकाबला
26 मार्च से आईपीएल का आगाज: आईपीएल 2022 का शेड्यूल जारी, 26 मार्च को CSK-KKR में होगा पहला मुकाबला | फ़ोटो: TVL News

मैचनई दिल्ली: IPL 2022 की शुरुआत 26 मार्च से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच पहले मैच से होगी|आईपीएल 2022 के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शेड्यूल जारी कर दिया है।। यह मुकाबला शाम साढ़े सात बजे से शुरू होगा। टूर्नामेंट की दो नई टीमें लखनऊ सुपर जाएंट्स और गुजरात टाइटन्स एक दूसरे से 28 मार्च को भिड़ेंगी।



वहीं, लीग स्टेज का आखिरी मैच भी वानखेड़े में ही खेला जाएगा। यह मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच होगा। बीसीसीआई ने कहा है कि प्लेऑफ के शेड्यूल की घोषणा बाद में की जाएगी। 65 दिन तक चलने वाले टूर्नामेंट में 12 दिन दो मैच (डबल हेडर) होंगे। पहला मुकाबला साढ़े तीन बजे से और दूसरा मुकाबला शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा। 



पहला डबल हेडर 27 मार्च को खेला जाएगा। पहले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस की टीम ब्रेबोर्न स्टेडियम और दूसरा मुकाबला पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा।  



टूर्नामेंट का फाइनल 29 मई को होगा। इस बार लीग के सभी 70 मैच मुंबई और पुणे में खेले जाएंगे। मुंबई में कुल 55 मैच और पुणे में 15 मैच खेले जाएंगे। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 20, ब्रेबोर्न स्टेडियम में 15, डीवाई पाटिल स्टेडियम में 20, और पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में 15 मैच खेले जाएंगे।




               तारीख
              मैच
26 मार्च, शाम 7.30 बजेचेन्नई सुपरकिंग्स बनाम कोलकाता नाइटराइडर्स

27 मार्च, दोपहर 3.30 बजेदिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस

27 मार्च, शाम 7.30 बजेपंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

28 मार्च, शाम 7.30 बजे गुजरात टाइटंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स

29 मार्च, शाम 7.30 बजेसनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स

30 मार्च, शाम 7.30 बजेरॉयल चैलेंजर्स बैगलोर बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स

31 मार्च, शाम 7.30 बजेलखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स

1 अप्रैल, शाम 7.30 बजेकोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स

2 अप्रैल, दोपहर 3.30 बजेमुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स

2 अप्रैल, शाम 7.30 बजेगुजरात टाइटन्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स

3 अप्रैल, शाम 7.30 बजेचेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स

4 अप्रैल, शाम 7.30 बजेसनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स

5 अप्रैल, शाम 7.30 बजेराजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

6 अप्रैल, शाम 7.30 बजेकोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस

7 अप्रैल, शाम 7.30 बजेलखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स

8 अप्रैल, शाम 7.30 बजेपंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटन्स

9 अप्रैल, दोपहर 3.30 बजेचेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद

 9 अप्रैल, शाम 7.30 बजेरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस

10 अप्रैल, दोपहर 3.30 बजेकोलकाता नाइट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स

10 अप्रैल, शाम 7.30 बजेराजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स

11 अप्रैल, शाम 7.30 बजेसनराइजर्स हैदराबाद बनाम गुजरात टाइटन्स

12 अप्रैल, शाम 7.30 बजेचेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

13 अप्रैल, शाम 7.30 बजेमुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स

14 अप्रैल, शाम 7.30 बजेराजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटन्स

15 अप्रैल, शाम 7.30 बजेसनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स

16 अप्रैल- दोपहर 3.30 बजेमुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स


16 अप्रैल, शाम 7.30 बजेदिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

17 अप्रैल- दोपहर 3.30 बजेपंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद

17 अप्रैल, शाम 7.30 बजेगुजरात टाइटन्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स

18 अप्रैल, शाम 7.30 बजेराजस्थान रॉयल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स

19 अप्रैल, शाम 7.30 बजेलखनऊ सुपर जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

20 अप्रैल, शाम 7.30 बजेदिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स

21 अप्रैल, शाम 7.30 बजेमुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स

22 अप्रैल, शाम 7.30 बजेदिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स

23 अप्रैल- दोपहर 3.30 बजेकोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटन्स

23 अप्रैल, शाम 7.30 बजेरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद

24 अप्रैल, शाम 7.30 बजेलखनऊ सुपर जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस

25 अप्रैल, शाम 7.30 बजेपंजाब किंग्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स

26 अप्रैल, शाम 7.30 बजेरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम राजस्थान रॉयल्स

27 अप्रैल, शाम 7.30 बजेगुजरात टाइटन्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।