मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

प्रियंका गांधी का महराजगंज में रोड शो: कांग्रेस महासचिव की मतदाताओं से अपील, विकास और रोजगार के लिए करें वोट

महराजगंज: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में रोड शो और चुनावी जनसभा को संबोधित किया| इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस की स…

प्रियंका गांधी का महराजगंज में रोड शो: कांग्रेस महासचिव की मतदाताओं से अपील, विकास और रोजगार के लिए करें वोट
प्रियंका गांधी का महराजगंज में रोड शो: कांग्रेस महासचिव की मतदाताओं से अपील, विकास और रोजगार के लिए करें वोट | फ़ोटो: TVL News

महराजगंज:  कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में रोड शो और चुनावी जनसभा को संबोधित किया| इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर आवारा पशुओं के खिलाफ छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा अपनाई गई नीति को लागू किया जाएगा| भाजपा पर निशाना साधते हुए कांग्रेस महासचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सिर्फ और सिर्फ धर्म के नाम पर वोट मांग रहे हैं| आप सभी मतदाताओं को ही तय करना है कि धर्म के नाम पर वोट देंगे या फिर विकास और रोजगार के लिए|



धर्म, जाति की राजनीति नहीं कांग्रेस विकास की राजनीति करती है। बेरोगारी, भ्रष्टाचार, महंगाई पर अंकुश लगाने के लिए सरकार ने कुछ काम नहीं किया। यूपी का किसान बदहाल है। छुट्टा पशु फसलों को बर्बाद कर दे रहे हैं, लेकिन सरकार के पास इसका कोई समाधान नहीं है। कांग्रेस की सरकार बनी, तो छुट्टा पशुओं की देखभाल करने वाले को प्रोत्साहन राशि मिलेगी। भाजपा सरकार ने रोजगार मिलने वाली संस्थाओं को बेच डाला गया।



यह कहना है कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने  शनिवार को महराजगंज के पनियरा, फरेंदा और नौतनवा में आयोजित जनसभाओं में महंगाई, बेरोजगारी और छुट्टा जानवरों की समस्या को लेकर योगी-मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा।। राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में महिलाओं पर सबसे ज्यादा अत्याचार हो रहा है। घोषणा पत्र में किए सारे वादे को कांग्रेस पूरा करेगी। समाज के हर वर्ग के हित के लिए कांग्रेस काम करेगी। नौजवानों के लिए रोजगार की व्यवस्था की जाएगी।



कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि चुनाव के संबंध में आज कुछ बातें करने आई हूं। चुनाव के दौरान आपने बहुत से नेताओं का भाषण सुना होगा। आप यह सोचते होंगे की नेता आते हैं और बड़ी बड़ी बातें करके चले जाते हैं। आपको मालूम है कि उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य है। नौजवानों की ऊर्जा सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश में है सबसे ज्यादा हुनर उत्तर प्रदेश में है।




कहा कि मेरे ख्याल से सबसे ज्यादा उपजाऊ जमीन उत्तर प्रदेश में है। इसका मतलब है कि उत्तर प्रदेश में योग्यता बहुत है, काबिलियत बहुत है। कभी आपने सोचा है कि आपका प्रदेश विकसित क्यों नहीं है। किसी भी नौजवानों को रोजगार नहीं मिला। बेरोजगारी महंगाई किसानों की समस्याएं छोटे-छोटे दुकानदारों व्यापारियों की बहुत सी समस्या है। उत्तर प्रदेश बहुत आगे बढ़ सकता था। यहां बहुत सी विकास की सम्भावनाएं हैं। आज यहां विकास के नाम पर कुछ नहीं है। सिर्फ बड़े-बड़े विज्ञापन है, जिनपर भाजपा करोड़ों रुपये खर्च कर रही है।




प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरे उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में एकमात्र ऐसी पार्टी है जो विकास के नाम पर जनता से वोट मांग रही है| कांग्रेस ने पिछले 5 सालों में जनता के लिए संघर्ष किया है| उन्होंने कहा कि उनकी सरकार बनने पर आवारा पशुओं के खिलाफ छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा अपनाई गई नीति लागू की जाएगी| किसानों से दो रुपये किलो गोबर खरीदा जाएगा|




प्रियंका ने कहा कि जहां कांग्रेस की सरकार है, वहां अच्छी कीमत पर किसानों की उपज खरीदी जा रही है| वहीं, उत्तर प्रदेश में किसानों को खाद नहीं मिल पा रही है| उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सरकारी संस्थाओं को बेचने का कार्य कर रही हैं|उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनते ही ब्लॉक में स्थापित अस्पतालों में महिला हेल्प डेस्क बनाया जाएगा ताकि महिलाओं का इलाज ब्लॉक स्तर पर हो सके| उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग उनके परिवार के ऊपर आतंकवादियों के सहयोग का आरोप लगाते हैं| इन लोगों को नहीं मालूम कि हमारे परिवार ने देश के लिए शहादत दी हैं|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 26 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।