मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

IND vs WI 1st ODI: पहले वनडे में भारत ने वेस्टइंडीज को 6 विकेट से हराया, सीरीज में 1-0 की बढ़त

अहमदाबाद: भारत और वेस्टइंडीज के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे में भारत ने वेस्टइंडीज को 6 विकेट से हराकर 3 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। टॉस गंवाकर पहले बल्ल…

IND vs WI 1st ODI: पहले वनडे में भारत ने वेस्टइंडीज को 6 विकेट से हराया, सीरीज में 1-0 की बढ़त
IND vs WI 1st ODI: पहले वनडे में भारत ने वेस्टइंडीज को 6 विकेट से हराया, सीरीज में 1-0 की बढ़त | फ़ोटो: TVL News

अहमदाबाद: भारत और वेस्टइंडीज के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे में भारत ने वेस्टइंडीज को 6 विकेट से हराकर 3 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम 43.5 ओवर में 176 रन पर ऑल आउट हो गई। युजवेंद्र चहल ने चार और वाशिंगटन सुंदर ने तीन विकेट लिए। इसके अलावा प्रसिद्ध कृष्णा को 2 विकेट मिला| एक विकेट सिराज लेने में सफल रहे|



जवाब में भारत ने 28 ओवर में 4 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। कप्तान रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 60 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव 34 और अपना पहला इंटरनेशनल मैच खेल रहे दीपक हुड्डा 26 रन बनाकर नाबाद रहे। ईशान किशन ने 28 रन की पारी खेली। विराट कोहली फिर फ्लॉप रहे और 8 रन ही बना सके। ऋषभ पंत ने 11 रन बनाए। 



टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज टीम ने 71 के स्कोर पर अपने 5 विकेट गंवा दिए। शाई होप (8) रन बनाकर मोहम्मद सिराज की गेंद पर बोल्ड हुए। इसके बाद वॉशिंगटन सुंदर ने एक ही ओवर में ब्रैंडन किंग (13) को आउट किया और चार गेंदों के बाद डैरेन ब्रावो (18) को DRS पर LBW आउट किया।



पारी के 20वें ओवर में युजवेंद्र चहल ने लगातार दो गेंदों पर 2 विकेट चटकाए। पहले उन्होंने निकोलस पूरन (18) को DRS पर LBW आउट किया और अगली ही गेंद पर कप्तान कीरोन पोलार्ड (0) को बोल्ड कर दिया। पूरन को आउट करने के साथ ही चहल ने वनडे में अपने 100 विकेट भी पूरे कर लिए।



चहल ने अपने अगले ओवर में शमर ब्रूक्स (12) को आउट किया। ये सफलता भी भारत DRS पर मिली। दरअसल, अंपायर के नॉटआउट दिए जाने के बाद कप्तान रोहित ने कुछ देर साथी खिलाड़ियों से डिस्कस करने के बाद रिव्यू लिया। रीप्ले में नजर आया कि गेंद बल्ले पर लग कर कीपर के पास गई थी। भारतीय टीम के लिए यह तीसरा रिव्यू था और तीनों में उन्हें सफलता मिली है। अकील होसेन (0) का विकेट प्रसिद्ध कृष्णा के खाते में आया।



दोनों टीमें इस प्रकार है

भारतीय XI: रोहित शर्मा ( कप्तान), ईशान किशन, विराट कोहली, ऋषभ पंत (w), सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज



वेस्टइंडीज XI: ब्रैंडन किंग, शाई होप, शमर ब्रूक्स, डैरेन ब्रावो, निकोलस पूरन (W), कीरोन पोलार्ड ( कप्तान), जेसन होल्डर, फैबियन एलन, अल्जारी जोसेफ, केमार रोच, अकील होसेन





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।