मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

भाजपा सरकार ने कानून व्यवस्था को खराब कर दिया, प्रदेश में विकास ठप है: अखिलेश यादव

मैनपुरी: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज आगरा जनपद के बाह और एत्मादपुर के बाद मैनपुरी में अपने निर्वाचन क्षेत्र करहल में कार्यकर्ता सम्मेलनों को सम्बोधित…

भाजपा सरकार ने कानून व्यवस्था को खराब कर दिया, प्रदेश में विकास ठप है: अखिलेश यादव
भाजपा सरकार ने कानून व्यवस्था को खराब कर दिया, प्रदेश में विकास ठप है: अखिलेश यादव | फ़ोटो: TVL News

मैनपुरी: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज आगरा जनपद के बाह और एत्मादपुर के बाद मैनपुरी में अपने निर्वाचन क्षेत्र करहल में कार्यकर्ता सम्मेलनों को सम्बोधित किया और और सघन जनसम्पर्क किया। उन्होंने हर जगह समाजवादी पार्टी और गठबंधन के प्रत्याशियों को जिताने की पुरजोर अपील की। उन्होंने कहा कि यह चुनाव प्रदेश के भविष्य का चुनाव है। लोकतंत्र और संविधान को बचाने का चुनाव है। पहले चरण से ही भाजपा का सफाया होगा। पश्चिम में भाजपा का सूरज डूब जाएगा।  



अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जनता को परेशानी दी है। किसानों नौजवानों को अपमानित किया है। पुलिस, स्वास्थ्य, शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। महंगाई और बेरोजगारी के लिए भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए उन्होंने कहा कि डीजल, पेट्रोल दवा, इलाज खाद, बीज सब कुछ भाजपा सरकार ने महंगा कर दिया। इस सरकार ने बिजली का उत्पादन बढ़ाने के लिए कोई काम नहीं किया लेकिन बिजली का बिल बढ़ा दिया। 



श्री यादव ने कहा कि प्रदेश में विकास ठप है। जनता समाजवादियों की तरफ देख रही है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सभी वर्गों के लिए उम्मीद लेकर आई है। समाजवादी पार्टी ने बिना भेदभाव के काम किया है। भाजपा ने अन्याय और अत्याचार किया है। सपा सरकार बनने पर 300 यूनिट घरेलू बिजली फ्री करेंगे।  खेती की सिंचाई पूरी तरह से मुक्त होगी। छात्रों को लैपटॉप देंगे। नौजवानों के लिए नौकरी रोजगार का इंतजाम करेंगे। आलू कारखाने के लिए अलग से सब्सिडी देंगे। किसानों को आलू की सही कीमत दिलाने के लिए बड़ा कारखाना लगाएंगे।



अखिलेश यादव ने कहा गरीब माताओं बहनों के लिए हर साल 18 हजार रुपए समाजवादी पेंशन देंगे। सरकारी विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती करेंगे।  आईटी के क्षेत्र में 22 लाख नौकरियां देंगे। किसानों को गन्ना भुगतान के लिए कार्पस फंड बनाएंगे। सभी फसलों की खरीद एमएसपी पर होगी। गरीबों और मजदूरों को सस्ता भोजन के लिए समाजवादी किचन और सस्ते सामान के लिए समाजवादी किराना स्टोर खोले जाएंगे।



श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने कानून व्यवस्था को खराब कर दिया है। हाथरस में बेटी के साथ हुई घटना, लखीमपुर खीरी में किसानों की जीप से कुचलकर की गई हत्या, गोरखपुर में पुलिस द्वारा होटल में व्यापारी की पीट-पीटकर हत्या, ये घटनाएं दिल दहलाती है। फर्जी एनकाउंटर में निर्दोशों की हत्या को प्रदेश की जनता भूल नहीं सकती है। विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी।



अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने पुलिस व्यवस्था डायल 100 का 112 करके कबाड़ा कर दिया। कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए हम इस व्यवस्था में गाड़ियां बढ़ाएंगे और पुलिस फोर्स बढ़ाएंगे जिससे लोगों की तकलीफ में मदद के लिए पुलिस जल्दी से जल्दी पहुंच सके। कोरोना काल में बड़ी संख्या में लोगों की ऑक्सीजन, दवा और बेड की कमी से मौत हो गई। सरकार ने सबको अनाथ छोड़ दिया। भाजपा के संकल्प पत्र में लैपटॉप बांटने का वादा करके भी पूरा नहीं किया। 



श्री यादव ने कहा कि लॉकडाउन के समय बड़ी संख्या में लोगों की नौकरी चली गई। पैदल चलते हुए मजदूरों की मौत हो गई लेकिन बीजेपी सरकार ने कोई मदद नहीं की। भाजपा बाबा साहब के संविधान को धीरे-धीरे खत्म कर रही हैं। सरकारी संस्थाओं को निजी हाथों में सौंप रही है। लोगों के हक और अधिकार छीने जा रहे हैं। 



अखिलेश यादव ने जनता से कहा कि विधानसभा चुनाव में कई जगह लोगों ने फोन पर धमकी मिलने की शिकायत की है। इन धमकियों को मोबाइल में रिकॉर्ड कर लीजिएगा। सपा सरकार बनने पर इन्हीं धमकियों की रिकॉर्डिंग को एफआईआर माना जाएगा। अखिलेश यादव ने कहा कि सन् 2022 में ऐतिहासिक बदलाव होगा। जनता भाजपा का सफाया करेगी। जनता इनकी साजिशों को ना काम करेगी और जनता समाजवादी पार्टी की सरकार बनाएगी।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।