मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

India vs Australia 3rd ODI: कैनबेरा में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 13 रनों से हराया, मेजबान टीम ने की वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम

कैनबेरा: कैनबेरा में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा वनडे (Ind Vs Aus 3rd ODI) मुकाबला खेला गया| टीम इंडिया ने शानदार बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी में भी शानदार प्रदर्शन किया|शानदार फॉर्म में चल रह…

India vs Australia 3rd ODI: कैनबेरा में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 13 रनों से हराया, मेजबान टीम ने की वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम
India vs Australia 3rd ODI: कैनबेरा में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 13 रनों से हराया, मेजबान टीम ने की वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम | फ़ोटो: TVL News

कैनबेरा: कैनबेरा में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा वनडे (Ind Vs Aus 3rd ODI) मुकाबला खेला गया| टीम इंडिया ने शानदार बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी में भी शानदार प्रदर्शन किया|शानदार फॉर्म में चल रहे हार्दिक पांड्या ने रवींद्र जडेजा के साथ मिलकर भारत को पांच विकेट पर 302 रन तक पहुंचाया था।पांड्या ने 76 गेंद में नाबाद 92 रन बनाए जबकि जडेजा 50 गेंद में 66 रन बनाकर नाबाद रहे। दोनों के बीच रिकॉर्ड 150 रन की साझेदारी भी हुई।



भारत ने बुधवार को ऑस्ट्रेलिया के मनुका ओवल मैदान पर खेले गए तीसरे और आखिरी वनडे मैच में आस्ट्रेलिया को 13 रनों से हरा दिया|भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आस्ट्रेलिया के सामने 303 रनों का लक्ष्य रखा|आस्ट्रेलियाई टीम 49.3 ओवरों में 289 रनों पर ऑल आउट हो गई|




हार्दिक पांड्या और रवींद्र जडेजा के बीच रिकॉर्ड साझेदारी के बाद गेंदबाजों के संघर्षपूर्ण खेल के बूते भारत ने ऑस्ट्रेलिया को अंतिम मैच में मात दी। कैनबरा में खेले गए इस मैच में फतह के साथ भारत ने अपनी साख भी बचाई। ऑस्ट्रेलिया शुरुआती दो वन-डे जीतकर पहले ही सीरीज अपने नाम कर चुका था। 




सात गेंद में चार रन बनाकर खेल रहे एडम जंपा को बुमराह ने 49.3 ओवर में क्लीन बोल्ड कर मैच भारत के नाम किया।  मेजबान टीम के लिए कप्तान एरॉन फिंच ने 82 गेंदों पर 75 रनों की पारी खेली|ग्लैन मैक्सेवल ने 38 गेंदों पर तीन चौके और चार छक्कों की मदद से 59 रन बनाए| भारत की ओर से सर्वाधिक 3 विकेट शार्दुल ठाकुर ने लिए| जसप्रीत बुमराह और नटराजन को 2-2 विकेट, जडेजा और कुलदीप यादव को 1-1 विकेट मिला|




भारतीय बल्लेबाजों ने अंतिम सात ओवरों में 93 रन जुटाए और भारत के लिए वनडे में आस्ट्रेलिया के खिलाफ छठे विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी को अंजाम दिया| कप्तान कोहली ने अपनी अर्धशतकीय पारी(63) में 78 गेंदों का सामना किया और पांच चौके मारे|




हार्दिक पांड्या 92 रन बनाने में सफल रहे तो वहीं जडेजा ने भी 66 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेलकर भारत के स्कोर को 300 के पार ले जाने में मुख्य भूमिका निभाई| इन दो बल्लेबाजों के अलावा विराट कोहली ने 63 रन की पारी खेली| कोहली ने भी अपने वनडे करियर में 12000 रन पूरा किए| ऑस्ट्रेलिया की ओर से एश्टन एगर को 2 विकेट, एडम जैम्पा को 1 विकेट, जोश हेजलवुड को 1 विकेट औऱ सीन एबॉट को एक विकेट मिला|









tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 2 दिसंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।