मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

India vs England 1st T20I: पहले मैच में इंग्लैंड ने भारत को 8 विकेट से हराया, सीरीज में 1-0 से बनाई बढ़त

अहमदाबाद : भारत और इंग्लैंड के बीच अहमदाबाद में खेले गए पहले टी-20 मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को 8 विकेट से हरा दिया| भारत और इंग्लैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadiu…

India vs England 1st T20I: पहले मैच में इंग्लैंड ने भारत को 8 विकेट से हराया, सीरीज में 1-0 से बनाई बढ़त
India vs England 1st T20I: पहले मैच में इंग्लैंड ने भारत को 8 विकेट से हराया, सीरीज में 1-0 से बनाई बढ़त | फ़ोटो: TVL News

अहमदाबाद भारत और इंग्लैंड के बीच अहमदाबाद में खेले गए पहले टी-20 मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को 8 विकेट से हरा दिया| भारत और इंग्लैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी  स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में खेला गया पांच टी-20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला पूरी तरह से एकतरफा साबित हुआ और इंग्लैंड ने भारत को 8 विकेट से मात देकर 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है|




इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। भारत ने श्रेयस अय्यर के 67 रन की पारी के दम पर निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 124 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में इंग्लैंड ने 15.3 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर जीत का लक्ष्य हासिल कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई।




इंग्लैंड का पहला विकेट 72 रन पर गिरा और चहल को ये सफलता मिली। चहल ने ओपनर बल्लेबाज जोस बटलर को 28 रन पर LBW आउट कर दिया। जेसन रॉय को वाशिंगटन सुंदर ने 49 रन के स्कोर पर LBW आउट कर दिया। इंग्लैंड ने 15.3 ओवर में 2 विकेट गंवाकर जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया|





पहले टी20 मुकाबले में भारत के लिए भारतीय पारी की शुरुआत अनुभवी शिखर धवन के साथ केएल राहुल करने उतरे। दूसरे ओवर में ही भारतीय टीम को पहला झटका लगा। केएल राहुल को जोफ्रा आर्चर ने 1 रन के स्कोर पर बोल्ड कर वापस भेजा। आदिल रशिद ने भारतीय कप्तान विराट कोहली को शून्य पर आउट कर बड़ा झटका दिया। मार्क वुड ने 4 रन पर खेल रहे शिखर धवन को बोल्ड कर भारतीय टीम को तीसरा झटका दिया। बेन स्टोक्स ने 21 रन पर बल्लेबाजी कर रहे रिषभ पंत को जॉनी बेयरस्टो के हाथों कैच करवा टीम को चौथी सफलता दिलाई। 




श्रेयस अय्यर ने भारतीय टीम की लगातार गिरती विकटों के बीच पारी को संभाला। 36 गेंद पर 7 चौके की मदद से 50 रन पूरे किए। भारतीय टीम को पांचवां झटका हार्दिक पांड्या के रूप में लगा। 19 रन बना कर वह जोफ्रा आर्चर की गेंद पर क्रिस जॉर्डन को कैच दे बैठे। अगली ही गेंद पर बल्लेबाजी करने आए शार्दुल ठाकुर बिना खाता खोले वापस लौट गए।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।