मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

India vs England 4th T20I: रोमांचक मुकाबले में भारत ने 8 रन से दर्ज की जीत, सीरीज में की 2-2 की बराबरी

अहमदाबाद : भारत ने चौथे टी-20 मुकाबले में इंग्लैंड को 8 रन से हरा दिया और पांच मैचों की सीरीज में 2-2 की बराबरी कर ली है| भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज का चौथा मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद…

India vs England 4th T20I: रोमांचक मुकाबले में भारत ने 8 रन से दर्ज की जीत, सीरीज में की 2-2 की बराबरी
India vs England 4th T20I: रोमांचक मुकाबले में भारत ने 8 रन से दर्ज की जीत, सीरीज में की 2-2 की बराबरी | फ़ोटो: TVL News

अहमदाबाद भारत ने चौथे टी-20 मुकाबले में इंग्लैंड को 8 रन से हरा दिया और पांच मैचों की सीरीज में 2-2 की बराबरी कर ली है| भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज का चौथा मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी  स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में खेला गया| भारत के 186 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर केवल 177 रन ही बना पायी





 भारत और इंग्लैंड के बीच चौथे टी-20 मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 185 रन बनाए हैं। सूर्यकुमार यादव ने सबसे ज्यादा 57 रनों की पारी खेली|  सूर्यकुमार यादव की अर्धशतकीय पारी और शारदुल ठाकुर की घातक गेंदबाजी के दम पर टीम इंडिया ने इंग्लैंड को चौथे टी20 मैच में 8 रन से हराकर सीरीज में जोरदार वापसी की है|भारत की जीत के साथ ही अब सीरीज 2-2 से बराबर हो गयी है| पांचवां और आखिरी मैच को रोमांच बढ़ गया है|




 भारत की ओर से शारदुल ठाकुर ने सबसे अधिक विकेट चटकाये| उन्होंने 4 ओवर में 42 रन देकर 3 विकेट लिये|जबकि पांड्या और राहुल चाहर ने दो-दो विकेट लिये|भुवनेश्वर कुमार को एक विकेट मिला| शारदुल ठाकुर ने लगातार दो गेंदों में इंग्लैंड को दो झटका दिया| पहली गेंद पर स्टोक्स को आउट किया, फिर अगली गेंद पर मॉर्गन को 4 रन पर आउट किया |इंग्लैंड को 17वें ओवर की पहली गेंद पर 5वां झटका लगा| बेन स्टोक्स को शारदुल ठाकुर ने 46 के स्कोर पर अपना शिकार बनाया|स्टोक्स ने 23 गेंदों का सामना किया, जिसमें उन्होंने 3 छक्के और 4 चौके जमाये|





इससे पहले इंग्लैंड से न्योता मिलने के बाद टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड के सामने 186 रन का लक्ष्य रखा है| सूर्यकुमार यादव ने भारत की ओर से सबसे अधिक 57 रन बनाये| निर्धारित 20 ओवर में भारत ने 8 विकेट खोकर 185 रन बनाये| भारत की शुरुआत खराब रही और रोहित शर्मा (12) जल्द ही आउट हो गए| उन्हें जोफ्रा आर्चर ने अपनी  ही गेंद पर लपका, तो पावर-प्ले (शुरुआती 6 ओवर) खत्म होने के बाद केएल राहुल (14)) भी खुलने की कोशिश में चलते बने|  राहुल के आउट होने के बाद कप्तान विराट (1) भी चलते बने और आदिल राशिद को मिडऑफ के ऊपर से उड़ाने की कोशिश में स्टंप हो गए| 





इंग्लैंड की ओर से तेज गेंदबाज जोफ्रा ऑर्चर ने 4 विकेट चटकाये| 4 ओवर की गेंदबाजी में उन्होंने 33 रन दिये और भारत के 4 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया| इसके अलावा राशिद ने एक, वुड ने एक, स्टोक्स और कुरेन ने भी एक-एक विकेट लिये|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।