नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स के ऑलराउंडर मिशेल मार्श कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं, जिसके बाद उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है| दिल्ली कैपिटल्स के ऑलराउंडर मिशेल मार्श कम से कम 10 दिनों तक टीम से बाहर रहेंगे| मार्श का कोविड-19 के लिए किया गया दूसरा RT-PCR टेस्ट पॉजिटिव आया है|
जिसके बाद मिशेल मार्श को अस्पताल में भर्ती कराया गया है| मिशेल मार्श के अलावा दिल्ली के सहयोगी स्टाफ के दो सदस्यों का परीक्षण पॉजिटिव आया है, जिससे टीम में संक्रमित सदस्यों की संख्या चार हो गई है|
आईपीएल की दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी ने कहा, ‘दिल्ली कैपिटल्स के ऑलराउंडर मिशेल मार्श का कोविड-19 के लिए किया गया टेस्ट पॉजिटिव आया है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है| दिल्ली कैपिटल्स की चिकित्सा टीम मार्श की स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए है|
BCCI के अधिकारी ने बताया, ‘मिशेल मार्श की पहली RT-PCR टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई थी, लेकिन उनकी दूसरी RT-PCR टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है|' अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि दिल्ली का पंजाब किंग्स के खिलाफ बुधवार को होने वाला मैच होगा या नहीं क्योंकि पूरी टीम को दिन भर के लिए अपने कमरों में ही रहने के लिए कहा गया|