हैदराबाद: जहांगीरपुरी हिंसा मामले को लेकर एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला| जहांगीरपुरी हिंसा पर AIMIM के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सोमवार को कहा,,''आज दिल्ली पुलिस के कमिश्नर ने खुद ये कहा है कि जहांगीरपुरी में जो जुलूस निकाला गया वो बिना इजाजत के निकाला गया। जब जुलूस निकाला जा रहा था तब पुलिस क्या कर रही थी? पुलिस तमाशा देखने के लिए बैठी थी? और जुलूस में हथियारों की क्या जरूरत थी?..
ओवैसी ने कहा,''सांप्रदायिक हिंसा उस वक्त ही होती है जब सरकार चाहती है, जब सरकार नहीं चाहती है तब नहीं होती है। तो यहां पर भी सरकार ने सांप्रदायिक हिंसा होने दी। सरकार के सामने सब कुछ हो रहा है जिसकी पूरी जिम्मेदारी मोदी सरकार पर आती है|
ओवैसी ने कहा,''दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने पूरा आरोप मुसलमानों पर लगा दिया। उनको शर्म नहीं आती है इस तरह के बयान देने में कि मुसलमानों ने पत्थर फेंके। जब चुनाव आते हैं तब आप सबके वोट लेते हैं और जब ऐसे मामले सामने आते हैं तब आप अपना असली चेहरा दिखाते हैं|
AIMIM के प्रमुख ने कहा,',''जितने भी लोग पावर में हैं, जो राज्यों के मुख्यमंत्री हैं चाहे वो कांग्रेस के हो या बीजेपी के हो या किसी भी अन्य पार्टी के हो अगर वो ये तय कर चुके हैं कि मुसलमान ही जिम्मेदार हैं तो इंसाफ कभी नहीं हो सकता है| अगर आप सच में इंसाफ चाहते हैं तो जांच आयोग लगाइए और फिर पता करिए कि ऐसा क्यों हो रहा है। मैं तो हमेशा से जांच आयोग की मांग कर रहा हूं|
कोर्ट ने 18 आरोपियों को हिरासत में भेजा
बता दें कि, जहांगीरपुरी हिंसा मामले में रोहिणी कोर्ट में आज पेश किए गए 4 और आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया| है। जहांगीरपुरी हिंसा मामले में आरोपी असलम और अंसार को 2 दिन और पुलिस हिरासत में भेजा गया। जहांगीरपुरी हिंसा मामले में अब तक 16 आरोपियों को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है| जबकि, कोर्ट ने अंसार और असलम नाम के दो आरोपियों को 2 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है|
सोनू उर्फ इमाम गिरफ़्तार
दिल्ली पुलिस ने बताया,,''17 अप्रैल को सोशल मीडिया में एक वीडियो प्रसारित किया जा रहा था जिसमें एक व्यक्ति (नीले कुर्ते में) 16 अप्रैल को जहांगीरपुरी इलाके में हिंसा के दौरान गोलियां चला रहा था। उसे सोनू उर्फ इमाम उर्फ यूनुस को दिल्ली के जहांगीरपुरी थाने लाया गया। 16 अप्रैल को दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में दंगे के दौरान गोली चलाने के बाद उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
23 लोग गिरफ़्तार, अब तक 3 फायर आर्म्स बरामद
जहांगीरपुरी में हुई हिंसा पर दिल्ली के पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना ने बताया,;पुलिस ने FIR दर्ज़ कर 23 लोगों को गिरफ़्तार किया। उन सभी से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस टीम आज जांच के लिए वहां गई थी, इस दौरान वहां पर उनके ऊपर एक-दो पत्थर फेंके गए थे| जहांगीरपुरी में जिस जगह घटना हुई थी, उसकी जांच के लिए वहां पर 4 फॉरेंसिक टीम जांच के लिए गई थी। क्राइम ब्रांच जांच कर रही है। अब तक 3 फायर आर्म्स बरामद हुए हैं। वहां पर हमने पुलिस की काफी मात्रा में तैनाती कर रखी है|
हिंसा प्रभावित इलाके में पुलिस टीम गश्त कर रही
जहांगीरपुरी में हिंसा प्रभावित इलाके में पुलिस टीम गश्त कर रही है। इस दौरान रात में आसमान से ड्रोन के जरिए भी नज़र रखी जा रही है।