मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

IRE v IND 2nd T20I: रोमांचक मुकाबले में 4 रन से जीती टीम इंडिया, आयरलैंड को हराकर सीरीज पर 2-0 से कब्जा

डबलिन: IRE vs IND 2nd T-20: आयरलैंड (IRE) के खिलाफ दूसरे टी20 में भारत ने रोमांचक मुकाबले में आयरलैंड को 4 रन से हराकर सीरीज 2-0 से जीत ली।टीम इंडिया ने दूसरे टी-20 मैच में आयरलैंड को 4 रन से हराकर स…

IRE v IND 2nd T20I: रोमांचक मुकाबले में 4 रन से जीती टीम इंडिया, आयरलैंड को हराकर सीरीज पर 2-0 से कब्जा
IRE v IND 2nd T20I: रोमांचक मुकाबले में 4 रन से जीती टीम इंडिया, आयरलैंड को हराकर सीरीज पर 2-0 से कब्जा | फ़ोटो: TVL News

डबलिन:  IRE vs IND 2nd T-20:   आयरलैंड (IRE) के खिलाफ दूसरे टी20 में भारत ने रोमांचक मुकाबले में आयरलैंड को 4 रन से हराकर सीरीज 2-0 से जीत ली।टीम इंडिया ने दूसरे टी-20 मैच में आयरलैंड को 4 रन से हराकर सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप कर लिया। 



आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 में  भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 225 रन बनाए| भारत की ओर से दीपक ने 104 रन की आतिशी पारी खेली तो वहीं संजू सैमसन ने 77 रन बनाए| जवाब में आयरलैंड की टीम 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 221 रन ही बना सकी।



 मैच के आखिरी ओवर में आयरलैंड को 17 रन की जरूरत थी। उमरान मलिक ने इसमें 12 रन ही दिए। आयरलैंड की ओर से सबसे ज्यादा  रन कप्तान एंडी बालबर्नी ने बनाए|  एंडी बालबर्नी  60 रन की पारी खेली| इसके अलावा पॉल स्टर्लिंग ने 40 रन बनाए| भारत की ओर से उमरान मलिक, बिश्नोई, भुवी और हर्षल पटेल को 1-1 विकेट मिला|




टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 7 विकेट खोकर 225 रन बनाए| दीपक हुड्डा के शानदार शतक और संजू सैमसन के तूफानी 77 रन के दम पर भारत ने आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 में 225/7 का स्कोर बनाया। हुड्डा ने अपनी पारी में 57 गेंदों का सामना किया और 9 चौके, 6 छक्के जमाए। वहीं सैमसन ने 42 गेंदें खेली और 9 चौके और 4 छक्के जमाए। आयरिश टीम की ओर से सबसे ज्यादा मार्क एडेर ने 3 विकेट लिए| क्रेग यंग और जोशुआ लिटिल को 2-2 विकेट मिला|




भारतीय टीम में तीन बदलाव किए गए हैं। चोटिल ऋतुराज गायकवाड की जगह संजू सैमसन, आवेश खान की जगह हर्षल पटेल और युजवेंद्र चहल की जगह रवि बिश्नोई को प्लेइंग-11 में शामिल किया गया है।



दोनों टीमें-

भारत (प्लेइंग इलेवन): ईशान किशन, संजू सैमसन, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, उमरान मलिक और रवि बिश्नोई।



आयरलैंड (प्लेइंग इलेवन) पॉल स्टर्लिंग, एंडी बलबर्नी (कप्तान), गारेथ डेलनी, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर, एंडी मैकब्रायन, जॉर्ज डॉकरेल, मार्क एडेर, क्रेग यंग, कोनोर ओल्फेट और जोशुआ लिटिल



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 28 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।