मुंबई: महाराष्ट्र राजनीतिक उथल-पुथल के बीच राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार रात को राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात है| देवेंद्र फडणवीस ने राज्यपाल से तत्काल फ्लोर टेस्ट कराने की मांग की है| देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि,' महाराष्ट्र के राज्यपाल को पत्र लिखकर तत्काल फ्लोर टेस्ट कराने की मांग की है|
फडणवीस ने कहा,'' उद्धव ठाकरे सरकार के पास बहुमत नहीं है, हमने राज्यपाल से फ्लोर टेस्ट के लिए कहा|
भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि,'आज राज्यपाल जी को ई-मेल के माध्यम से और प्रत्यक्ष तौर पर हमने पत्र दिया है जिसमें कहा है कि राज्य में जो परिस्थिति दिखाई पड़ती है इसमें शिवसेना के 39 विधायक बाहर हैं और लगातार कह रहे हैं कि हम कांग्रेस, NCP की सरकार में नहीं रहना चाहते|
इसका मतलब ये 39 विधायक सरकार के साथ नहीं हैं या महा विकास अघाडी को समर्थन नहीं देना चाहते। राज्यपाल जी को हमने कहा है चूंकि सरकार अल्पमत में दिखाई पड़ती है इसलिए तुरंत सरकार को निर्देश दिया जाए कि मुख्यमंत्री फ्लोर टेस्ट करें और अपना बहुमत सिद्ध करें|