मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

NZ v IND 3rd ODI: तीसरा मुकाबला भी बारिश के कारण रद्द, ODI सीरीज पर न्यूजीलैंड का कब्जा

ओवल: NZ v IND ODI series: न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ तीन मैचों की ODI सीरीज 1-0 से जीत ली क्योंकि सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच बारिश के कारण रद्द हो गया।इससे पहले दूसरा मैच भी बारिश के कारण रद्द हो ग…

NZ v IND 3rd ODI: तीसरा मुकाबला भी बारिश के कारण रद्द, ODI सीरीज पर न्यूजीलैंड का कब्जा
NZ v IND 3rd ODI: तीसरा मुकाबला भी बारिश के कारण रद्द, ODI सीरीज पर न्यूजीलैंड का कब्जा | फ़ोटो: TVL News

ओवल: NZ v IND ODI series:   न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ तीन मैचों की ODI सीरीज 1-0 से जीत ली क्योंकि सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच बारिश के कारण रद्द हो गया।इससे पहले दूसरा मैच भी बारिश के कारण रद्द हो गया था। 25 नवंबर, 2022 को न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में खेले गए तीन मैचों की ODI सीरीज के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को 7 विकेट से हरा दिया था।  आज बुधवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेला गया तीसरा वनडे मैच बारिश के कारण रद्द हो गया।



टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया 47.3 ओवर में 219 के स्कोर पर सिमट गई। वॉशिंगटन सुंदर (51) ने अर्धशतकीय पारी खेली, जबकि श्रेयस अय्यर ने 49 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड ने 18 ओवर में 1 विकेट खोकर 104 रन बना लिए थे। डेवोन कॉनवे 38 रन बनाकर और कप्तान केन विलियमसन बिना खाता खोले क्रीज पर थे। फिन एलेन 57 रन बनाकर उमरान मलिक की गेंद पर आउट हुए।



18 ओवर के बाद बारिश के कारण खेल संभव नहीं हो पाया। अगर दो ओवर और हो गए होते तो न्यूजीलैंड की टीम जीत जाती। फिलहाल,न्यूजीलैंड ने सीरीज 1-0 से अपने नाम कर ली है।



तीसरे वनडे में टीम इंडिया हर मोर्चे पर फ्लॉप रही। बल्लेबाजी में वाशिंगटन सुंदर और श्रेयस अय्यर के अलावा कोई भी अच्छी पारी नहीं खेल सका। धवन और गिल की जोड़ी ने धीमी शुरुआत की, लेकिन बड़ी साझेदारी नहीं कर पाए। गिल 22 गेंदों में 13 रन बनाकर आउट हो गए। इस समय टीम का स्कोर 39 रन था। इसके बाद भारतीय टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही। कप्तान धवन 28, ऋषभ पंत 10 और सूर्यकुमार यादव छह रन बनाकर आउट हुए। 



इस बीच श्रेयस अय्यर ने एक छोर संभाला और 59 गेंद में 49 रन बनाए। अंत में वाशिंगटन सुंदर ने 64 गेंद में 51 रन की पार खेल भारत का स्कोर 200 के पार पहुंचाया। दीपक हुड्डा और दीपक चाहर ने 12-12 रन बनाए। वाशिंगटन सुंदर के रूप में भारत का आखिरी विकेट गिरा। टिम साउदी ने उन्हें टॉम लाथम के हाथों कैच आउट कराया। दूसरे छोर पर उमरान मलिक नाबाद रहे।  न्यूजीलैंड के लिए एडम मिल्ने और डेरिल मिशेल ने तीन-तीन विकेट लिए। लॉकी फर्ग्यूसन और मिशेल सैंटनर को एक-एक विकेट मिला।



भारत ने न्यूजीलैंड के सामने 220 रन का लक्ष्य रखा। इसके जवाब में न्यूजीलैंड ने 18 ओवर में एक विकेट खोकर 104 रन बना लिए थे, लेकिन इसके बाद बारिश आ गई और आगे का मैच नहीं हो सका। 97 रन के स्कोर पर न्यूजीलैंड का पहला विकेट गिरा है। फिन एलेन अर्धशतक लगाने के बाद आउट हुए। उमरान मलिक की गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने उनका कैच पकड़ा। फिन एलेन ने 54 गेंद में 57 रन बनाए। इस पारी में उनके बल्ले से आठ चौके और एक छक्का निकला।



दोनों टीमों की प्लेइंग-11


भारतः शिखर धवन (??प्तान), शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, दीपक हुड्डा, वाशिंगटन सुंदर, दीपक चाहर, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह और यजुवेंद्र चहल।



न्यूजीलैंडः फिन एलेन, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन (कप्तान), डेरिल मिचेल, टॉम लैथम, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर, एडम मिल्ने, मैट हेनरी, टिम साउदी और लॉकी फर्ग्युसन।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 30 नवंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।