NZ v IND: न्यूजीलैंड के आगामी दौरे के लिए भारतीय टीम के कार्यवाहक मुख्य कोच वी.वी.एस. लक्ष्मण ने कहा कि,'वे (हार्दिक पांड्या) एक बेहतरीन लीडर हैं। हमने देखा है कि उन्होंने IPL में गुजरात टाइटंस के लिए क्या किया है|
वी.वी.एस. लक्ष्मण ने कहा कि,'मैंने आयरलैंड सीरीज में उनके(हार्दिक पांड्या) साथ समय बिताया है। वे न केवल तकनीकी रूप से अच्छे खिलाड़ी हैं बल्कि मैदान पर काफी शांत भी रहते हैं जो बहुत महत्वपूर्ण है|
टी 20 विश्वकप 2022 के बाद टीम इंडिया न्यूजीलैंड दौरे पर है। यहां उसे तीन टी 20 मैचों की सीरीज और वनडे सीरीज खेलनी है। न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए मुख्य कोच राहुल द्रविड़ के साथ नियमित कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली को आराम दिया गया है|
इसके अलावा केएल राहुल, दिनेश कार्तिक, रविचंद्रन अश्विन और मोहम्मद शमी भी न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया है| ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पंड्या टी20 और शिखर धवन वनडे में टीम की अगुवाई करेंगे|
टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम: हार्दिक पांड्या (कप्तान), शुभमन गिल, इशान किशन, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (उपकप्तान/विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह , हर्षल पटेल, मो. सिराज, भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक
ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम: शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, दीपक हुडा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (उपकप्तान/विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, शाहबाज अहमद, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, दीपक चाहर, कुलदीप सेन और उमरान मलिक
T20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम:केन विलियमसन (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, डेवोन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन, डेरिल मिशेल, एडम मिल्ने, जिमी नीशम, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, ब्लेयर टिकनर
वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम: केन विलियमसन (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, डेवोन कॉन्वे, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, टॉम लैथम, डेरिल मिचेल, एडम मिल्ने, जिमी नीशम, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर और टिम साउदी