नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर पैट कमिंस ने कोरोना वायरस से जूझते भारत की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है| ऑस्ट्रेलयाई और केकेआर के लिए खेल रहे तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने कोरोनावायरस से भारत की मदद के लिए पीएम केयर फंड में पचास हजार डॉलर दान में दिए| ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर और कोलकाता नाइट राइडर्स के तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने भारतीय अस्पतालों में "ऑक्सीजन की आपूर्ति" के लिए पीएम CARES फंड में 50,000 डॉलर का दान दिया है|
पैट कमिंस ने अपने बयान में कहा,''भारत ऐसा देश है जिससे वे पिछले कुछ सालों से काफी प्यार करते हैं और यहां के लोग काफी गर्मजोशी से मिलते हैं और काफी दयालु भी हैं| यह जानकर मुझे काफी दुख होता है कि इस समय वे पीड़ा से गुजर रहे हैं| इस तरह की काफी बातें हो रही हैं कि क्या यह आईपीएल को जारी रखने का सही समय है जब कोविड-19 का संक्रमण काफी ज्यादा है|
मुझे यह बताया गया है कि भारत सरकार का यह मत है कि जब लोग लॉकडाउन में हैं और देश कठिन समय से गुजर रहा है तो आईपीएल के जरिए उन्हें कुछ घंटों का आनंद और राहत मिलती है| खिलाड़ियों के रूप में हमारे पास ऐसा प्लेटफॉर्म है जिससे हम लाखों लोगों पहुंचते हैं और उनकी मदद कर सकते हैं| इसे ध्यान में रखते हुए मैंने पीएम केयर्स फंड में दान किया है| यह पैसे भारत के अस्पतालों में ऑक्सीजन सप्लाई के लिए खर्च होंगे|
कमिंस ने कहा, मैं अपने साथी आईपीएल खिलाड़ियों और दुनिया के बाकी लोगों से भी अपील करता हूं कि वे भी मदद करें| मैं 50 हजार डॉलर के साथ शुरुआत कर रहा हूं| इस समय असहाय महसूस करना आसान है| मुझे भी ऐसा लगा है, लेकिन मुझे उम्मीद है कि इस तरह से सार्वजनिक अपील कर हम हमारी भावनाओं को एक्शन में बदल सकते हैं जिससे लोगों की जिंदगी में रोशनी आए| मुझे पता है कि मेरे दान से ज्यादा कुछ नहीं होगा लेकिन मुझे उम्मीद है कि इससे किसी के जीवन पर तो असर पड़ेगा|