मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका 1st ODI: दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 31 रनों से हराया, सीरीज में 1-0 से आगे

पर्ल: भारत दक्षिण अफ्रीका के बीच पर्ल के बोलैंड पार्क स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे मैच में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 31 रन से मात देकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर लिया| दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल…

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका 1st ODI: दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 31 रनों से हराया, सीरीज में 1-0 से आगे
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका 1st ODI: दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 31 रनों से हराया, सीरीज में 1-0 से आगे | फ़ोटो: TVL News

पर्ल: भारत दक्षिण अफ्रीका के बीच पर्ल के बोलैंड पार्क स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे मैच में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 31 रन से मात देकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर लिया|  दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुक़सान पर 296 रन बनाए। रस्सी वैन डेर डूसन 129* (नाबाद) और कप्तान टेम्बा बावुमा ने 110 रन बनाए। वहीं, भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह 2 विकेट और रविचंद्रन अश्विन ने 1 विकेट लिए।



 297 रन के लक्ष्य के सामने भारत ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 265 रन बनाए| शार्दुल ठाकुर 50 रन बनाकर नाबाद रहे| भारत को पहले वनडे में 31 रनों से हार का सामना करना पड़ा है| सीरीज में भारत अब मेजबान साउथ अफ्रीका से 1-0 से पिछड़ गया है| शिखर धवन 79 टॉप स्कोरर रहे, जबकि पूर्व कप्तान विराट कोहली ने 51 रन बनाए। शार्दूल ठाकुर ने भी अच्छी बैटिंग करते हुए नाबाद 50 रन बनाए।



टारगेट का पीछा करते हुए भारत का पहला विकेट कप्तान केएल राहुल (12) के रूप में गिरा। दूसरे विकेट के लिए धवन और कोहली ने 92 रन जोड़े। शिखर धवन (79) का विकेट 138 के स्कोर पर गिरा। इसके बाद तो मानो विकेटों की लाइन ही लग गई। कोहली (51), श्रेयस अय्यर (17), ऋषभ पंत (16) और डेब्यूटेंट वेंकटेश अय्यर (2) रन बनाकर आउट हुए। 138 पर दूसरा विकेट गंवाने के बाद भारत ने 188 के स्कोर पर छह विकेट खो दिए।



हालांकि आठवें नंबर पर बैटिंग करते हुए शार्दूल ठाकुर ने 43 गेंदों पर नाबाद 50 रन बनाए। वनडे में उनका ये पहला अर्धशतक रहा। बुमराह ने भी नाबाद 14 रन बनाए। दोनों टीमों के बीच दूसरा मुकाबला शुक्रवार 21 जनवरी को पार्ल में खेला जाएगा।




इससे पहले साउथ अफ्रीका अफ्रीका ने टॉस जीतकर बैटिंग करते हुए 50 ओवर में 4 विकेट खोकर 296 रन बनाए। रैसी वान डेर डूसेन ने सबसे ज्यादा 129 रन बनाए। तेंबा बाउमा ने 110 रन की पारी खेली। दोनों ही बल्लेबाजों ने अपने-अपने वनडे करियर का दूसरा शतक जमाया है। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए। रविचंद्रन अश्विन को 1 विकेट मिला।



साउथ अफ्रीका के तीन विकेट 68 रन के स्कोर पर गिर गए थे। इसके बाद बउमा और डूसेन ने चौथे विकेट के लिए 204 रन की साझेदारी कर टीम को संभाला। भारत ने इस मैच में दो स्पिनर (अश्विन और युजवेंद्र चहल) को मौका दिया था। लेकिन दोनों ने मिलकर 20 ओवर में 106 रन दिए और सिर्फ 1 विकेट निकाल पाए।




दोनों टीमें-

भारत XI: केएल राहुल (कप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, शार्दूल ठाकुर, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल



साउथ अफ्रीका XI: क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), यानेमन मालन, एडेन मार्करम, रैसी वान डेर डूसेन, तेंबा बाउमा (कप्तान), डेविड मिलर, एंडिले फेहलुकवेओ, मार्को येन्सन, केशव महाराज, तबरेज शम्सी, लुंगी एनगिडी।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 19 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।