नई दिल्ली: दक्षिण अफ्रीका के आगामी दौरे (टी20, वनडे और टेस्ट मैचों) के लिए भारतीय टीम का एलान हो गया है। विराट कोहली और रोहित शर्मा साउथ अफ्रीका दौरे पर टी-20 और वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे। रोहित शर्मा और विराट कोहली टेस्ट से टीम में वापसी करेंगे| टीम इंडिया का साउथ अफ्रीका दौरा 10 दिसंबर को डरबन में टी-20 मैच के साथ शुरू होगा।
दक्षिण अफ्रीका की आगामी सभी फॉर्मेट की टीम इंडिया की टीमों के लिए चयन समिति की गुरुवार को नई दिल्ली में बैठक हुई। भाभारतीय टीम तीन टी20, तीन वनडे और दो टेस्ट मैचों में हिस्सा लेगी| इसके अलावा- दौरे के दौरान, भारतीय 'ए' टीम दक्षिण अफ्रीका 'ए' के खिलाफ दो टेस्ट मैचों (चार दिवसीय) और एक इंटर-स्क्वाड तीन दिवसीय मैच भी खेलेगी।
टीम इंडिया इस दौरे पर हर फॉर्मेट में अलग कप्तान के साथ खेलेगी| रोहित शर्मा को टी20 और वनडे, दोनों ही फॉर्मेट से आराम दिया गया है| वनडे सीरीज में केएल राहुल जबकि टी20 फॉर्मेट में सूर्यकुमार यादव टीम की कप्तानी संभालेंगे|
बीसीसीआई ने बताया कि रोहित और विराट ने बोर्ड से दौरे के व्हाइट बॉल लेग से ब्रेक के लिए अनुरोध किया था। वहीं, मोहम्मद शमी फिलहाल मेडिकल ट्रीटमेंट से गुजर रहे हैं और उनकी उपलब्धता फिटनेस पर निर्भर है। फिलहाल मोहम्मद शमी को टेस्ट टीम में जगह मिली है।
भारतीय टीम 10 दिसंबर से डरबन में टी20 सीरीज खेलेगी| 12 दिसंबर को ग्केबेरहा में दूसरा टी20 जबकि जोहानिसबर्ग में तीसरा टी20 मैच 14 दिसंबर को खेला जाएगा| इसके बाद जोहानिसबर्ग में 17 दिसंबर को पहला वनडे मैच खेला जाएगा| दूसरा वनडे 19 को ग्केबेरहा में जबकि सीरीज का अंतिम वनडे पार्ल में 21 दिसंबर को होगा| सेंचुरियन में 26 दिसंबर से सीरीज का पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा| 3 जनवरी से केपटाउन में दूसरा टेस्ट मैच शुरू होगा|
टेस्ट के लिए भारत की टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन (विकेटकीपर), केएल राहुल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, मो. शमी*, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), प्रसिद्ध कृष्णा
T20 टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव संभालेंगे। जबकि रवींद्र जडेजा को उपकप्तान बनाया गया है।
T20 के लिए भारत की टीम: यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा (उपकप्तान), वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव , अर्शदीप सिंह, मो. सिराज, मुकेश कुमार, दीपक चाहर।
वनडे में साई सुदर्शन और रिंकू को मिली जगह
वनडे सीरीज में केएल राहुल को कप्तानी सौंपी गई है। गुजरात टाइटंस से खेलने वाले बाएं हाथ के बल्लेबाज साई सुदर्शन की टीम में एंट्री हुई है। वहीं, रिंकू सिंह को टी20 के बाद वनडे टीम में भी जगह मिली है। रजत पाटीदार को भी टीम में जगह मिली है। वह पहले भी टीम इंडिया में शामिल हो चुके हैं, लेकिन डेब्यू का मौका नहीं मिला है। संजू सैमसन और युजवेंद्र चहल की वापसी हुई है।
ODI के लिए भारत की टीम: ऋतुराज गायकवाड़, साई सुदर्शन, तिलक वर्मा, रजत पाटीदार, रिंकू सिंह, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (कप्तान/विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, मुकेश कुमार, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, दीपक चाहर।