मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

IND vs SA 3rd ODI: साउथ अफ्रीका ने भारत को 4 रन से हराया, 3-0 से कब्जाई सीरीज

South Africa vs India, 3rd ODI: साउथ अफ्रीका ने तीसरे और आखिरी वनडे मैच में टीम इंडिया को रोमांचक मुकाबले में 4 रन से हरा दिया है। भारत और साउथ अफ्रीका ( INDIA vs SOUTH AFRICA ) के बीच Newlands Stadi…

IND vs SA 3rd ODI: साउथ अफ्रीका ने भारत को 4 रन से हराया, 3-0 से कब्जाई सीरीज
IND vs SA 3rd ODI: साउथ अफ्रीका ने भारत को 4 रन से हराया, 3-0 से कब्जाई सीरीज | फ़ोटो: TVL News

South Africa vs India, 3rd ODI: साउथ अफ्रीका ने तीसरे और आखिरी वनडे मैच में टीम इंडिया को रोमांचक मुकाबले में 4 रन से हरा दिया है। भारत और साउथ अफ्रीका ( INDIA vs SOUTH AFRICA ) के बीच Newlands Stadium में खेले गए तीसरे वनडे मैच में भारत को 4 रन से हराकर साउथ अफ्रीका ने सीरीज पर 3-0 से कब्जा कर लिया है| टीम इंडिया के सामने मैच जीतने के लिए 288 रन का टारगेट था, जिसके जवाब में टीम 283 रन ही बना सकी और मुकाबला हार गई। इसी हार के साथ ही भारतीय टीम वनडे सीरीज का एक भी मुकाबला नहीं जीत सकी और अफ्रीका ने भारत के ऊपर 3-0 से क्लीन स्वीप किया।



भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए तीसरे और अंतिम एकदिवसीय मैच में दक्षिण अफ्रीका की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 287 रन पर ऑल आउट हुई। साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में जीत के लिए मिले 288 रन के टारगेट के जवाब में भारत 49.2 ओवर में 283 रन पर ऑलआउट हो गईपर ऑलआउट हो गई| अंतिम एकदिवसीय मैच में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 4 रन से हराया। इसी के साथ दक्षिण अफ्रीका ने 3 मैच की सीरीज़ 3-0 से अपने नाम की।



टारगेट का पीछा करते हुए भारत ने 7वां विकेट 223 के स्कोर पर गंवा दिया था और हार टीम के सिर पर मंडरा रही थी, लेकिन दीपक चाहर ने 34 गेंदों पर शानदार 54 रन बनाकर मैच की तस्वीर को बदलकर रख दिया। चाहर 278 के स्कोर पर आउट हुए और इसके बाद जसप्रीत बुमराह (12) और युजवेंद्र चहल (2) रन बनाकर आउट हो गए और टीम इंडिया लगभग जीता हुआ मैच हार गई।



288 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही| कप्तान राहुल 9 रन बनाकर आउट हो गए| हालांकि इसके बाद शिखर धवन और विराट कोहली ने टीम को संभाला| शिखर धवन ने 58 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया हालांकि अर्धशतक जमाते ही वो फेहलुकवायो का शिकार हो गए| इसके बाद ऋषभ पंत ने पहली ही गेंद पर अपना विकेट गंवा दिया| लगातार दो विकेट गिरने से भारतीय टीम दबाव में आ गई| इस बीच विराट कोहली ने अर्धशतक पूरा किया लेकिन केशव महाराज की एक बेहतरीन गेंद उनका भी विकेट ले गई|



श्रेयस अय्यर थोड़ी देर विकेट पर टिके और उन्होंने सूर्यकुमार के साथ मिलकर 39 रनों की साझेदारी की लेकिन एक बार फिर अय्यर शॉर्ट गेंद पर अपना विकेट दे बैठे| अय्यर के आउट होने के बाद सूर्यकुमार ने कुछ अच्छे शॉट खेले लेकिन एक खराब शॉट ने उनकी पारी का भी अंत कर दिया| सूर्यकुमार ने 32 गेंदों पर 39 रन बनाए| सूर्यकुमार के आउट होने के बाद ऐसा लगा कि टीम इंडिया बड़े अंतर से मैच हार जाएगी लेकिन दीपक चाहर ने ताबड़तोड़ पारी खेल मैच में जान फूंक दी| दीपक चाहर ने सिर्फ 31 गेंदों में अर्धशतक लगाया और बुमराह के साथ मिलकर उन्होंने 31 गेंदों में 55 रनों की साझेदारी की|



 हालांकि दीपक चाहर टीम को जीत नहीं दिला पाए वो लुंगी एन्गिडी की गेंद पर 54 के निजी स्कोर पर आउट हो गए| 49वें ओवर में जसप्रीत बुमराह भी 12 रन बनाकर आउट हो गए| आखिरी ओवर में भारत को 6 रन चाहिए थे लेकिन दूसरी गेंद पर युजवेद्र चहल को प्रीटोरियस ने आउट कर दिया और भारत 4 रन से मैच हार गया| SA की ओर से एंगिडी और फेहलुकवायो ने तीन-तीन विकेट लिए|  ड्वेन प्रिटोरियस ने 2 विकेट जबकि सिसांडा मगला और  केशव महाराज 1-1 विकेट लिए




इससे पहले,टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका की टीम 49.5 ओवर में 287 रन के स्कोर पर सिमट गई। विकेटकीपर बैट्समैन क्विंटन डिकॉक ने 124 रन की शानदार पारी खेली। रेसी वान डेर डूसेन ने 52 रन बनाए। भारत की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। दीपक चाहर और जसप्रीत बुमराह ने 2-2 विकेट लिए। युजवेंद्र चहल ने एक विकेट लिया। दो बल्लेबाज रन आउट हुए। 



भारत ने प्लेइंग-XI में चार बदलाव किए हैं। टीम में आर अश्विन, शार्दूल ठाकुर, वेंकटेश अय्यर और भुवनेश्वर कुमार की जगह सूर्यकुमार यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, जयंत यादव और दीपक चाहर को मौका मिला है।



दोनों टीमें-

भारत की प्‍लेइंग 11 - केएल राहुल (कप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, जयंत यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल।


दक्षिण अफ्रीका की प्‍लेइंग 11 - यानेमन मालन, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), तेंबा बाउमा (कप्तान), एडेन मार्करम, रैसी वान डेर डूसेन, डेविड मिलर, एंडिले फेहलुकवायो, केशव महाराज, ड्वेन प्रिटोरियस, लुंगी एनगिडी, सिसांडा मगला।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।