मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली कोलकाता के वुडलैंड अस्पताल में भर्ती, सीने में दर्द की शिकायत, CM बनर्जी ने की जल्द स्वस्थ होने की कामना

कोलकाता: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड( Board of Control for Cricket in India) के अध्यक्ष सौरव गांगुली को कोलकाता (पश्चिम बंगाल) के वुडलैंड अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीने में अचानक उठे दर्द की शिका…

BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली कोलकाता के वुडलैंड अस्पताल में भर्ती, सीने में दर्द की शिकायत, CM बनर्जी ने की जल्द स्वस्थ होने की कामना
BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली कोलकाता के वुडलैंड अस्पताल में भर्ती, सीने में दर्द की शिकायत, CM बनर्जी ने की जल्द स्वस्थ होने की कामना | फ़ोटो: TVL News

कोलकाता: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड( Board of Control for Cricket in India) के अध्यक्ष सौरव गांगुली को कोलकाता (पश्चिम बंगाल) के वुडलैंड अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीने में अचानक उठे दर्द की शिकायत के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को कोलकाता (पश्चिम बंगाल) के वुडलैंड अस्पताल में भर्ती किया गया है|





भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष और पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को 'हल्के' दिल के दौरे के बाद शनिवार दोपहर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी सफल एंजियोप्लास्टी हुई। डॉक्टर्स ने बताया कि वह पूरी तरह ठीक है, उनकी हालत 'स्थिर' है। अगले 24 घंटे तक उन्हें डॉक्टर्स की निगरानी में रखा जाएगा। 48 वर्षीय गांगुली के दिल में दो ब्लॉकेज थे, जिसका इलाज कर दिया गया है।



इस पूर्व बल्लेबाज का उपचार कर रहे वुडलैंड्स अस्पताल के डॉ. आफताब खान ने बताया कि, 'गांगुली को अस्पताल की क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) में भर्ती कराया गया है। शुक्रवार शाम वर्कआउट सत्र के बाद उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत दी और आज दोपहर दोबारा ऐसी समस्या के बाद परिवार के सदस्य उन्हें अस्पताल ले गए। अस्पताल सूत्रों के अनुसार गांगुली के उपचार के लिए पांच डॉक्टरों की टीम का गठन किया गया था।'


पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गांगुली के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। ममता बनर्जी ने ट्वीट किया, 'यह सुनकर दुख हुआ कि सौरव गांगुली को हल्का दिल का दौरा पड़ा और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करती हूं। गांगुली और उनके परिवार के लिए प्रार्थना करती हूं।'


पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़  ने कहा,''हम सौरव गांगुली के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं। उन्हें सबसे अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उनकी स्थिति अभी बेहतर है, वो रिकवर कर रहे हैं। वो जल्द स्वस्थ होकर फिर से हम लोगों के बीच होंगे|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 2 जनवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।