मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

दिग्गज भारतीय क्रिकेटर कपिल देव को पड़ा दिल का दौरा, अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली: दिग्गज भारतीय क्रिकेटर कपिल देव को ओखला (नई दिल्ली) स्थित फोर्टिस एस्कॉर्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया है|दिग्गज भारतीय क्रिकेटर कपिल देव को दिल का दौरा पड़ने की खबरें आ रही हैं।फोर्टिस एस…

दिग्गज भारतीय क्रिकेटर कपिल देव को पड़ा दिल का दौरा, अस्पताल में भर्ती
दिग्गज भारतीय क्रिकेटर कपिल देव को पड़ा दिल का दौरा, अस्पताल में भर्ती | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: दिग्गज भारतीय क्रिकेटर कपिल देव को ओखला (नई दिल्ली) स्थित फोर्टिस एस्कॉर्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया है|दिग्गज भारतीय क्रिकेटर कपिल देव को दिल का दौरा पड़ने की खबरें आ रही हैं।फोर्टिस एस्कॉर्ट अस्पताल में उनकी एंजियोप्लास्टी की गई है।  फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और वह खतरे से बाहर हैं।




जैसे ही कपिल के बारे में यह खबर आई, सोशल मीडिया पर उनके जल्द ठीक होने की दुआएं तक की जाने लगीं। भारत को अपनी कप्तानी में पहला वनडे वर्ल्ड कप दिलाने वाले कपिल देव की गिनती विश्व के दिग्गज ऑलराउंडरों में की जाती है।




फोर्टिस अस्पताल ने पूर्व भारतीय कप्तान की सेहत को लेकर बयान जारी किया है। फोर्टिस एस्कॉर्ट्स अस्पताल के बयान के अनुसार,क्रिकेटर कपिल देव 23 अक्तूबर को सुबह 1:00 बजे फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हार्ट इंस्टीट्यूट (ओखला रोड) के आपातकालीन विभाग में सीने में दर्द की शिकायत के साथ आए थे। उनका परीक्षण किया गया और रात के मध्य में कार्डियोलॉजी विभाग के निदेशक डॉ. अतुल माथुर द्वारा उनकी आपातकालीन कोरोनरी एंजियोप्लास्टी की गई। 





फोर्टिस एस्कॉर्ट्स अस्पताल ने कहा,''वर्तमान में, वह आईसीयू में भर्ती हैं और डॉ. अतुल माथुर और उनकी टीम उनकी देखरेख कर रही है। कपिल देव अब स्थिर हैं और उन्हें कुछ दिनों में अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।















tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 अक्टूबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।