टीम मीटिंग में किसानों के प्रदर्शन पर की संक्षिप्त चर्चा: किसान आंदोलन पर बोले विराट कोहली
नई दिल्ली: दिल्ली की सीमाओं पर कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का धरना प्रदर्शन जारी है| केंद्र सरकार की ओर से लाए गए तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की कई सीमाओं पर बैठे किसानों का आंदोलन आज 71वां…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें
टीम मीटिंग में किसानों के प्रदर्शन पर की संक्षिप्त चर्चा: किसान आंदोलन पर बोले विराट कोहली | फ़ोटो: TVL News
नई दिल्ली:दिल्ली की सीमाओं पर कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का धरना प्रदर्शन जारी है| केंद्र सरकार की ओर से लाए गए तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की कई सीमाओं पर बैठे किसानों का आंदोलन आज 71वां दिन है| इस बीच किसान आंदोलन पर भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने गुरुवार को कहा कि,''हमने टीम मीटिंग में इसकी संक्षिप्त चर्चा की|
गुरुवार को किसानों के प्रदर्शन पर विराट कोहली ने कहा कि,''कोई भी मुद्दा जो देश में मौजूद है, हम उसके बारे में बात करते हैं और सभी ने व्यक्त किया है कि इस मुद्दे पर उनको क्या कहना है। हमने टीम मीटिंग में इसके बारे में संक्षेप में बात की और फिर हमने टीम की योजनाओं पर चर्चा की| इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट से पूर्व आनलाइन प्रेस कांफ्रेंस में कोहली ने इस संक्षिप्त बातचीत का ब्यौरा नहीं दिया|
इसके अलावा विराट कोहली ने कहा कि,''सिर्फ मेरे और रहाणे के बीच ही नहीं पूरी टीम में एक विश्वास का रिश्ता है। हम सभी टीम की जीत के लिए काम करते हैं। अजिंक्य रहाणे ने ऑस्ट्रेलिया में जिस तरह टीम का नेतृत्व किया उसे देखकर बहुत अच्छा लगा। मैं और रहाणे एक दूसरे के साथ बल्लेबाजी करना पसंद करते हैं|
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 4 फ़रवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।