त्रिनिदाद:WI vs IND 1st ODI: भारत ने तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज को 3 रन से हरा दिया| त्रिनिदाद में क्वीन्स पार्क ओवल स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे में भारत ने वेस्टइंडीज को 3 रन से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। भारत ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ क्वीन्स पार्क ओवल स्टेडियम में खेले खेले गए पहले एकदिवसीय मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 308 रन बनाए। जिसके जवाब में वेस्टइंडीज टीम 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 305 रन ही बना सकी और मुकाबला हार गई।
वेस्टइंडीज की ओर से काइल मेयर्स (75) टॉप स्कोरर रहे।काइल मेयर्स ने 10 चौके और 1 के की मदद से 68 गेंद में 75 रन की पारी खेली। ब्रैंडन किंग ने 54 रन की पारी खेली। भारत की ओर से शार्दूल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, और मोहम्मद सिराज ने 2-2 विकेट चटकाए।
जीत के लिए 309 रनों का पीछा करते हुए विंडी ज की शुरुआत खराब रही, जब शाई होप (7) को सिराज ने सस्ते में पवेलियन भेज दिया, लेकिन यहां से कायले मायर्स (75) और शमाह ब्रूक्स (46) ने दूसरे विकेट के लिए 117 रन जोड़कर विंडीज को मुकाबले में ला दिया| इनके आउट होने के बाद ब्रैंडेन किंग (54) और निकोलस पूरन (25) ने विंडीज को होड़ में बनाए रखा| वेस्टइंडीज को जीत के लिए आखिरी ओवर में 15 रन बनाने थे, लेकिन वह 11 रन ही बना पाई।
रोमारियो शेफर्ड (39) और अकील हुसैन (33) ने नाबाद साझेदारी कर विंडीज को जिताने की भरपूर कोशिश की,लेकिन सिराज की चालकी और कौशल तेज खेल रहे दोनों नाबाद बल्लेबाजों पर भारी पड़ा| आखिरी गेंद पर विंडीज को जीत के लिए पांच रन की जरूरत थी, लेकिन सिराज ने इस गेंद को बहुत ही चालाकी से फेंका और इस पर एक ही रन आया और भारत ने मैच 3 रन से जीतकर सीरीज मे 1-0 से बढ़त हासिल कर ली|97 रन की पारी खेलने वाले टीम इंडिया के कप्तान शिखर धवन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
कप्तान शिखर धवन (97), शुभमन गिल (64) और श्रेयस अय्यर (54) की हाफ सेंचुरी के दम पर भारत ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 308 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और शुभमन गिल के बीच पहले विकेट के लिए 105 गेंद में 119 रन की साझेदारी हुई।
कप्तान धवन ने 53 गेंद में 50 और शुभमन गिल ने 52 गेंद में 64 रन का योगदान दिया। श्रेयस अय्यर 54 रन बनाकर आउट हुए। दूसरे विकेट के लिए श्रेयस अय्यर और शिखर धवन के बीच 97 गेंद में 94 रन की साझेदारी हुई। वेस्टइंडीज के लिए अल्जारी जोसेफ और गुडाकेश मोती ने 2-2 विकेट लिए। अकील हुसैन और रोमारियो शेफर्ड को एक -एक विकेट मिला|
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत-शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, अक्षर पटेल, शार्दूल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा।
वेस्टइंडीज- शाई होप (विकेटकीपर), काइल मेयर्स, ब्रैंडन किंग, शामराह ब्रूक्स, निकोलस पूरन (कप्तान), रोवमन पॉवेल, अकील हुसैन, रोमारियो शेफर्ड, गुडाकेश मोती, अल्जारी जोसेफ, जेडेन सिल्स।