नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय ने नया समन जारी करते हुए कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को नेशनल हेराल्ड मामले की जांच में शामिल होने के लिए 25 जुलाई की जगह 26 जुलाई को तलब किया| इससे पहले सोनिया गांधी ईडी के तीसरे समन पर गुरुवार को पूछताछ के लिए पेश हुईं थी।
नेशनल हेराल्ड मामले में ED ने गुरुवार 21 जुलाई को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से करीब 3 घंटे पूछताछ की थी।सूत्रों के मुताबिक, सोनिया धी से 25 से अधिक सवाल पूछे गए|
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से ED ने की तीन घंटे पूछताछ
गुरुवार को कांग्रेस महासचिव और सांसद जयराम रमेश ने कहा था, ‘‘ ED ने कहा हमारे पास कोई सवाल नहीं, आप जा सकती हैं, मगर सोनिया जी ने कहा कि आपके जितने सवाल हैं, पूछिए, मैं रात 8-9 बजे तक रुकने को तैयार हूं। मैं साफ कर दूं कि सोनिया जी ने पूछताछ खत्म करने का कोई निवेदन नहीं किया|