मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

विश्व कप 2023: विश्व कप के इतिहास की सबसे बड़ी जीत, ऑस्ट्रेलिया ने नीदरलैंड को 309 रनों से हराया

ICC क्रिकेट विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया ने नीदरलैंड्स को 309 रनों से हराया, यह विश्व कप के इतिहास की सबसे बड़ी जीत है। 309 रनों का जीत का अंतर क्रिकेट विश्व कप में अब तक का सबसे बड़ा और वनडे में दूसरा सबसे…

विश्व कप 2023: विश्व कप के इतिहास की सबसे बड़ी जीत, ऑस्ट्रेलिया ने नीदरलैंड को 309 रनों से हराया
विश्व कप 2023: विश्व कप के इतिहास की सबसे बड़ी जीत, ऑस्ट्रेलिया ने नीदरलैंड को 309 रनों से हराया | फ़ोटो: TVL News

ICC क्रिकेट विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया ने नीदरलैंड्स को 309 रनों से हराया, यह विश्व कप के इतिहास की सबसे बड़ी जीत है। 309 रनों का जीत का अंतर क्रिकेट विश्व कप में अब तक का सबसे बड़ा और वनडे में दूसरा सबसे बड़ा है । वनडे में सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड भारत के नाम है। उसने 2023 में श्रीलंका के खिलाफ तिरुवनंतपुरम में 317 रन से जीत हासिल की थी।



दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में आठ विकेट पर 399 रन बनाए। जवाब में नीदरलैंड की टीम 21 ओवर में 90 रन पर सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया के लिए स्पिनर एडम जम्पा ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। मिचेल मार्श को दो सफलता मिली। मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और पैट कमिंस ने एक-एक विकेट लिया। 



नीदरलैंड के पांच बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा पार कर पाए। विक्रमजीत सिंह ने सबसे ज्यादा 25 रन बनाए। तेजा निदामानुरू ने 14, स्कॉट एडवर्ड्स ने नाबाद 12, साइब्रैंड ने 11 और कॉलिन एकरमैन ने 10 रन बनाए। मैक्स ओडाड छह, बास डी लीडे चार और आर्यन दत्त एक रन बनाकर आउट हुए। लोगन वान बीक, रूलोफ वान डेर मर्वे और पॉल वान मीकेरेन खाता भी नहीं खोल पाए।




इससे पहले, दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।  ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में आठ विकेट पर 399 रन बनाए। कंगारू टीम के लिए डेविड वॉर्नर और ग्लेन मैक्सवेल ने रिकॉर्ड शतक लगाया। । वॉर्नर ने 93 गेंद पर 104 और मैक्सवेल ने 44 गेंद पर 106 रन बनाए। वॉर्नर और मैक्सवेल के अलावा स्टीव स्मिथ ने 71 और मार्नश लाबुशेन ने 62 रन बनाए। जोश इंगलिश ने 14 और कप्तान पैट कमिंस ने नाबाद 12 रन बनाए।



वार्नर और स्टीव स्मिथ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को मजबूत शुरुआत करने में मदद की, दोनों ने बुधवार को दिल्ली में पहले पावरप्ले के बाद 66/1 का स्कोर बनाने में मदद की। और ऑस्ट्रेलियाई शीर्ष क्रम ने उस मजबूत शुरुआत के बाद एक बड़ा स्कोर खड़ा किया, जिसमें वार्नर (104) ने स्मिथ (71) और लेबुशेन (62) के साथ उपयोगी साझेदारियां कीं।



ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे तेज शतक ठोक दिया है| मैक्सवेल का शतक सिर्फ 40 गेंदों पर आया | उन्होंने इस दौरान साउथ अफ्रीका के एडेन मार्करम का विश्व कीर्तिमान ध्वस्त किया जिन्होंने इसी विश्व कप (2023) में 49 गेंदों पर रिकॉडतोड़ सेंचुरी जड़ी थी |एडेन मार्करम ने श्रीलंका के खिलाफ 49 गेंदों पर शतक जड़ा था|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 25 अक्टूबर 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।