हरियाणा: नाबालिग लड़की का अपहरण कर गैंगरेप , तीन युवक गिरफ्तार
हरियाणा: हरियाणा के झज्जर में तीन युवकों ने एक गांव से नाबालिग लड़की का अपहरण कर गैंगरेप किया। वारदात के बाद तीनों आरोपी लड़की को घर के पास छोड़कर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तीन युव…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें2 बार पढ़ा गया
हरियाणा: नाबालिग लड़की का अपहरण कर गैंगरेप , तीन युवक गिरफ्तार | फ़ोटो: TVL News
हरियाणा: हरियाणा के झज्जर में तीन युवकों ने एक गांव से नाबालिग लड़की का अपहरण कर गैंगरेप किया। वारदात के बाद तीनों आरोपी लड़की को घर के पास छोड़कर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तीन युवकों पर दुष्कर्म और एससीएसटी की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। शनिवार को तीनों युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
झज्जर के एसपी वसीम अकरम ने बताया कि ,''घटना 18 अगस्त की रात की है जिसमें एक नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म किया गया। हमने कल मामला दर्ज किया और पीड़िता की मेडिकल जांच कराई। मामले में आज हमने 3 आरोपी को गिरफ्तार किया है। 3 आरोपियों में से एक नाबालिग है, कानूनी प्रक्रिया पूरी कर इन्हें जेल भेजा जाएगा|
पुलिस के मुताबिक,''गांव के ही युवकों ने 18 अगस्त की रात की नाबालिग को घर से किडनैप कर लिया| इसके बाद उसके साथ बलात्कार करके 19 अगस्त सुबह की करीब 5 बजे उसके घर छोड़कर फरार हो गए। नाबालिग का मेडिकल परीक्षण कराया गया। लड़की से दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है। तीनों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। पुलिस उन्हें कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई करेगी।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 20 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।