मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

बांके बिहारी के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़, व्यवस्था हुई ध्वस्त

ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन को भक्तों की भीड़ उमड़ी तो व्यवस्थाएं ध्वस्त होती नजर आईं। भीड़ के ठहराव ने मंदिर के अंदर हालात बिगाड़ दिए। वहीं बाहर गलियों में भीड़ के दबाव में श्रद्धालुओं की हालत बिगड़न…

बांके बिहारी के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़, व्यवस्था हुई ध्वस्त
बांके बिहारी के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़, व्यवस्था हुई ध्वस्त | फ़ोटो: TVL News

ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन को भक्तों की भीड़ उमड़ी तो व्यवस्थाएं ध्वस्त होती नजर आईं। भीड़ के ठहराव ने मंदिर के अंदर हालात बिगाड़ दिए। वहीं बाहर गलियों में भीड़ के दबाव में श्रद्धालुओं की हालत बिगड़ने लगी। गलियों और बाजार में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। मंदिर के अंदर भीड़ कम होने पर ही बाहर खड़े श्रद्धालुओं को अंदर प्रवेश मिल रहा था। ऐसे में बैरियर से पहले खड़े श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार वृद्धि होती गई और आपाधापी का माहौल बनता रहा। भीड़ के बीच फंसे श्रद्धालु आगे बढ़ने की जिद्दोजहद में सर्दी में भी पसीना बहाते रहे। मंदिर के अंदर सुरक्षा गार्ड और बाहर खड़े पुलिसकर्मी व्यवस्था संभालने की मशक्कत करते दिखे। यह और बात है इसके बाद भी वे व्यवस्था संभालने में विफल नजर आ रहे थे। रविवार की सुबह सात बजे से ही श्रद्धालु आराध्य बांकेबिहारी के दर्शन के लिए मंदिर के आसपास डेरा डालने लगे। धीरे-धीरे भक्तों की भीड़ बढ़ती रही और मंदिर के पट खुलने तक गलियों और बाजार में भक्तों की भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस ने मंदिर चबूतरा, गलियों के बाहर और रास्ते में श्रद्धालुओं को रोक रखा था।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 9 दिसंबर 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।