मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

श्री राम भागवत कथा के पहले दिन ही भी उमड़ा भक्तों का जनसैलाब...........

-पूर्वांचल के मालवीय कहे गए स्वर्गीय पंडित सूर्य नारायण चतुर्वेदी की स्मृति में सात दिवसीय संगीतमयी आचार्य पंडित विनय ओझा ने श्रीराम भागवत कथा की शुभारंभ किया आयोजन के दौरान पहले दिन ही भक्तों का जन…

श्री राम भागवत कथा के पहले दिन ही भी उमड़ा भक्तों का जनसैलाब...........
श्री राम भागवत कथा के पहले दिन ही भी उमड़ा भक्तों का जनसैलाब........... | फ़ोटो: TVL News

-पूर्वांचल के मालवीय कहे गए स्वर्गीय पंडित सूर्य नारायण चतुर्वेदी की स्मृति में सात दिवसीय संगीतमयी आचार्य पंडित विनय ओझा ने श्रीराम भागवत कथा की शुभारंभ किया आयोजन के दौरान पहले दिन ही
भक्तों का जन सैलाब उमड़ पड़ा ,सात दिवसीय संगीतमयी श्री राम भागवत कथा में भिठहां स्थिति चतुर्वेदी बंधुओं के आवास पर पहुंचकर श्री राम भागवत कथा का श्रवण कर अभय को प्राप्त किया।
 आपको बता दे कि पूर्वांचल के मालवीय कहे गए स्वर्गीय पंडित सूर्य नारायण चतुर्वेदी की स्मृति में सात दिवसीय संगीतमयी श्रीराम भागवत कथा का आयोजन चतुर्वेदी बंधुओं के भिठहां स्थित आवास पर शुरू हुआ हैं। कथा के पहले दिन मुख्य यजमान चंद्रवती देवी के साथ सूर्या ग्रुप के एमडी डॉक्टर उदय और पूर्व ब्लॉक प्रमुख राकेश चतुर्वेदी ने आरती के साथ कथा की शुरुआत की। इस दौरान
कथा वाचक आचार्य पंडित विनय ओझा ने जहां पहले दिन श्रीराम भागवत कथा का महत्व बताते हुए कहा कि भगवान राम को कण-कण में रमण करने वाली शक्ति बताया और कहा कि जो व्यक्ति भगवान राम की कथा का श्रवण करता है, वह भवसागर से पार हो जाता है। उन्होंने आगे बताया कि प्रभु की कथा सुनने का महत्व अत्यधिक है
कथा के पहले दिन पूजन पाठ और आरती के बाद अपनी मां यानी श्रीराम भागवत कथा की मुख्य यजमान श्रीमती चंद्रावती देवी के साथ कथा वाचक आचार्य पंडित विनय ओझ का आशीर्वाद प्राप्त करने वाले सूर्या ग्रुप ऑफ कॉलेज के चेयरमैन डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी ने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ कथा वाचक के आशीर्वाद प्राप्ति के साथ ही उन्हें दान दक्षिणा देकर जन कल्याण की कामना की। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष बलराम यादव, सूर्य ग्रुप के निर्देशक सविता चतुर्वेदी,रजत चतुर्वेदी, दिवेश चतुर्वेदी, आशुतोष त्रिपाठी, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 7 दिसंबर 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।