दंतेवाड़ा: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में बुधवार दोपहर को नक्सली हमले में 10 DRG जवानों और एक चालक की मौत हो गई। नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर DRG के जवान सर्चिंग के लिए निकले थे। इसी दौरान नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर दिया। इसमें एक चालक समेत 11 जवान शहीद हो गए।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हमले के बारे में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से बात की और हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान माओवादियों द्वारा किए गए आईईडी विस्फोट में 10 डीआरजी जवानों एवं एक वाहन चालक की शहादत पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए उनके शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की है।
श्री बघेल ने माओवादियों की इस कायराना हरकत की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि हमारे जवानों की कुर्बानी व्यर्थ नहीं जाएगी। उन्होंने कहा कि दुःख की इस घड़ी में हम सब शहीदों के परिवारों के साथ हैं।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि,''इस प्रकार की जानकारी है और यह दुखद है। जो जवान शहीद हुए हैं उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। यह लड़ाई अंतिम दौर में चल रही है और नक्सलियों को किसी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा। हम योजनाबद्ध तरीके से नक्सलवाद को खत्म करेंगे|
भूपेश बघेल ने कहा कि,''दंतेवाड़ा की घटना बहुत हृदय विदारक है। DRG के जवानों की शहादत बेकार नहीं जाएगी। नक्सलियों पर लगातार दबाव हम डाल रहे हैं जिससे बौखला कर ये कायरतापूर्ण हरकत की है। नक्सलवाद को हम जड़ से खत्म करेंगे। मेरी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी बात हुई है|
यह भी पढ़ें: दंतेवाड़ा में नक्सली हमला: डीआरजी जवानों के वाहन पर IED हमला, धमाके से हुआ गहरा गड्ढा; 11 जवान शहीद