मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से रिलीज हुआ सर्वेश सिंह, माही श्रीवास्तव और शिल्पी राज का लोकगीत 'दरोगा जी लिखीं ना रिपोर्ट'

भोजपुरी म्यूजिक वर्ल्ड में इन दिनों तीन नाम की गूँज चहुँओर हो रही है। ये तीन नाम हैं सिंगर एक्टर सर्वेश सिंह, पॉपुलर एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव और ट्रेंडिंग सिंगर शिल्पी राज। जी हाँ! सिंगर सर्वेश सिंह…

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से रिलीज हुआ सर्वेश सिंह, माही श्रीवास्तव और शिल्पी राज का लोकगीत 'दरोगा जी लिखीं ना रिपोर्ट'
वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से रिलीज हुआ सर्वेश सिंह, माही श्रीवास्तव और शिल्पी राज का लोकगीत 'दरोगा जी लिखीं ना रिपोर्ट' | फ़ोटो: TVL News

भोजपुरी म्यूजिक वर्ल्ड में इन दिनों तीन नाम की गूँज चहुँओर हो रही है। ये तीन नाम हैं सिंगर एक्टर सर्वेश सिंह, पॉपुलर एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव और ट्रेंडिंग सिंगर शिल्पी राज। जी हाँ! सिंगर सर्वेश सिंह और शिल्पी राज के गाये हुए एक से बढ़कर एक गाने भोजपुरिया ऑडियंस के बीच खूब धूम मचा रहे हैं, वहीं एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव की अदाकारी और खूबसूरती लोगों को खूब भा रही है। ऐसे इस सुपरहिट तिकड़ी में वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत यह भोजपुरी लोकगीत 'दरोगा जी लिखीं ना रिपोर्ट' ऑडियंस के बीच आया है। जिसे अपनी मधुर स्वर में सर्वेश सिंह और शिल्पी राज गाया। उनकी जुगलबंदी सुनने में बहुत ही कर्णप्रिय लग रही हैं। इसके वीडियो में सर्वेश सिंह और एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव की केमिस्ट्री काबिले तारीफ है। यह वीडियो सांग वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने के ऑडियो के अनुरूप ही इसके वीडियो का फिल्मांकन किया गया है।


इस गाने को लेकर शिल्पी राज और सर्वेश कश्यप ने कहा कि ये लोकगीत गाते समय बहुत मजा आया क्योंकि इसकी एक एक लाइन बहुत सुंदर तरीके से लेखक पवन राजा ने लिखी हैं। मेरी वर्दी पहनने की बचपन से ही इच्छा थी जो इस लोकगीत के माध्यम से पूरी हो गई। और माही के साथ काम करने में बहुत ही ज्यादा आनंद आया। निर्माता रत्नाकर कु मार भी बहुत अच्छे हैं। गाने को भर भरकर व्यूज दीजिये।


इस गाने में शराबी पति की पिटाई से परेशान पत्नी की व्यथा का वर्णन किया गया है। उसका पति दारू पीने के लिए घर की जमापूँजी खत्म करते जा रहा है और दारू पीकर पत्नी के साथ मारपीट करता है। जिससे तांग आकर पत्नी पुलिस थाना में दरोगा से पति के खिलाफ रिपोर्ट लिखाने आती है।


पत्नी बनी माही श्रीवास्तव से दारोगा जी बने सिंगर एक्टर सर्वेश सिंह पूछते हैं कि... 'कवन हरामी बा, कवन परेशानी बा, हमरा साफ तू बतावा... ई घुँघटा उठावा, चेहरा देखावा, अ कुछहुँ ना थाना में छुपावा... बोला का बात बा... तब माही श्रीवास्तव कहती हैं कि... मार के देहिया मूचकईले, अंग अंग देले बाड़े चोट, सइयाँ नामे लिखीं ना रिपोर्ट, ए दरोगा जी सइयाँ नामे लिखीं ना रिपोर्ट...'


वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत यह भोजपुरी लोकगीत 'दरोगा जी लिखीं ना रिपोर्ट' सुनने में और वीडियो देखने में मस्त लग रहा है। इसके वीडियो में सर्वेश सिंह और एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव की केमिस्ट्री कमाल की लग रही है। प्रोड्यूसर रत्नाकर कुमार हैं। इस गाने के सिंगर सर्वेश सिंह और शिल्पी राज हैं। इसके गीतकार पवन राजा हैं, पीआरओ ब्रजेश मेहर हैं। संगीतकार राज गाजीपुरी हैं। वीडियो डायरेक्टर रवि पंडित, एडीटर दीपक पंडित, कोरियोग्राफर रौनक शाह हैं। आशीर्वाद माता पिता का है। डीआई रोहित सिंह ने किया है। इस गाने का आल राइट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 27 जनवरी 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।